Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में मची भगदड़…
    शीर्ष आलेख

    पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में मची भगदड़…

    By Tv 36 HindustanJuly 12, 2023No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में बुधवार को भीड़ ज्यादा होने से भगदड़ मच गई। गर्मी-उमस होने से कई लोग बेहोश हो गए। 10 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के वक्त कार्यक्रम में 5 लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे।दरबार में अर्जी लगाने की होड़ मची थी। भीड़ बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि वीआईपी पास से पीछे छोटे से गेट से एंट्री करवाई जा रही थी, वहां पर बिजली के तार होने से एक महिला को करंट लगा है। घायल हुए लोगों में ज्यादातर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं हैं।

    भीड़ अधिक होने से हालात बेकाबू हो गए कार्यक्रम के लिए आयोजकों तीन पंडाल लगाए थे और तीनों भर गए थे। पंडाल के बाहर भी भक्तों की भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में VVIP पास जारी किए गए थे, लेकिन भीड़ को देखते हुए VIP एंट्री पहले ही बंद कर दी गई थी।दोपहर 12 बजे से पहले ही दिव्य दरबार में पांच लाख से अधिक लोग पहुंच चुके थे। इसके बाद भी श्रद्धालुओं का दिव्य दरबार में आना लगातार जारी रहा। धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर हालात बेकाबू हो गए। स्थिति को देख पुलिस ने श्रद्धालुओं से दिव्य दरबार के समाप्त होने की बात कही। श्रद्धालुओं से घर जाने का अनुरोध किया। लोगों से कहा गया कि वे घरों से ही प्रवचन सुनें। टीवी पर उनका कार्यक्रम आ रहा है।

    आयोजक बोले- कोई भगदड़ नहीं मची, गलत तरीके से वीडियो पेश किए गएबाबा के दिव्य दरबार के मुख्य आयोजक शैलेंद्र शर्मा का कहना है, यहां पर किसी भी तरह की कोई भगदड़ नहीं मची है। जो भी वीडियो सामने आए हैं, उनको गलत तरीके से पेश किया गया है। यहां हमारे और प्रशासन के अनुमान से ज्यादा लोग आ गए। उसी की वजह से थोड़ी दिक्कत हुई, अब सब कुछ ठीक है।एक महिला डिस्चार्ज, तीन का चल रहा इलाजराजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के इमरजेंसी विभाग की डॉक्टर रुचि सिंह ने बताया कि तीन महिलाओं और एक पुरुष को यहां भर्ती किया गया था, जिसमें से एक महिला को इलाज के बाद वापस भेज दिया गया है।

    भीड़ में घुटन की वजह से चारों लोगों को परेशानी हुई थी। अस्पताल में भर्ती तीनों मरीज की हालत अब स्थिर है। उन्हें भी घर भेज दिया जाएगा।बाबा बोले- हली-उल्लाह करने वालों, हम तुम्हारी ठठरी बांधने वालेइससे पहले दिव्य दरबार में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- भारत में जितने भी हली-उल्लाह करने वाले हैं, वो सुन लें। अब तुम्हारी यह फूंकने और फेंकने वाले चमत्कार बंद हो जाएंगे।हम तुम्हारी ठठरी बांधने वाले हैं। अगर तुम में दम है तो कभी भी आ जाना, हम तुम्हारे बारे में इतना बताएंगे कि तुम अपनी लुगाई को भी मुंह नहीं दिखा पाओगे।जो लोग फूंक मारकर पाखंड करते हैं, वो ये सब बंद कर दें। सनातन से बड़ी कोई शक्ति नहीं है। जो लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं और कहते हैं कि भगवान नहीं है, उन लोगों को मेरा खुला चैलेंज है, वह कभी भी आकर बात कर लें, उनकी पूरी पोल पट्टी खोल दूंगा।

    16 तक चलनी है श्रीमद् भागवत कथाग्रेटर नोएडा में 10 जुलाई से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। कथा 16 जुलाई तक चलेगी। 12 जुलाई (बुधवार) को बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार का आयोजन सुबह 10 बजे से किया गया। बाबा के दिव्य दरबार में लाखों की संख्या में भक्त पहुंचे। दोपहर 12 बजे पंडित धीरेंद्र शास्त्री मंच पर पहुंचे और लोगों की अर्जियों को स्वीकार करना शुरू किया। बाबा ने सबसे पहले पर्चा बनाते हुए बोला कि सबसे पहले अर्जी स्वाति की लगी है। एक छोटे बच्चे के साथ बीच पंडाल में बैठीं स्वाति बाबा के दरबार मे पहुंचीं।

    स्वाति अपनी परेशानी बतातीं, उससे पहले ही बाबा ने पर्चे पर उनकी परेशानियां लिख रखी थीं।बाबा ने स्वाति की सारी समस्याओं को सुना और उनका हल भी बताया। उसके बाद दूसरी अर्जी लगाने वाले भक्त को बुलाया।बाबा ने बताया कि महिला की बेटी मानसिक रूप से परेशान है। वो अपनी बेटी के साथ में बैठी हुई है। जब वह महिला अपनी बच्ची को लेकर बाबा के पास पहुंची तो बाबा ने बताया कि बच्ची बचपन से ही मानसिक रूप से परेशान है। यह सुनकर महिला रोने लगी।इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने बताया- नियम पर्चे पर लिख दिए हैं। सभी पूरे करो, बच्ची को 20% फायदा हो जाएगा।

    महिला ने बताया कि उसने किसी को भी अपना नाम और परेशानी नहीं बताई थी, लेकिन उसके बाद भी उन्हें बीच पंडाल से बाबा ने बुला लिया। मेरे बारे में बाबा ने जो भी लिखा वह सब कुछ एकदम सही है। बाबा के दरबार में 3 पंडाल लगाए गए थे जो पूरे भर गए थे। पंडाल के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग खड़े थे। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने बताया- नियम पर्चे पर लिख दिए हैं। सभी पूरे करो, बच्ची को 20% फायदा हो जाएगा।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकमरें में आशिक संग रोमांस कर रही थी मां, अचानक आया 8 साल का बेटा, फिर…
    Next Article सांसद दीपक बैज बने प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    क्या आप जानते हैं फल खाने का भी होता है सही समय ये गलत आदतें बन सकती हैं बीमारी की वजह…

    March 18, 2026

    कल गुड़ी पड़वा के दिन ये गलतियां पड़ेगी बहुत भारी पढ़िए और गांठ बांध लें…

    March 18, 2026

    मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने सीएम से की मुलाकात..

    March 18, 2026

    जबरन दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही सीएम साय…

    March 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या आप जानते हैं फल खाने का भी होता है सही समय ये गलत आदतें बन सकती हैं बीमारी की वजह…
    • कल गुड़ी पड़वा के दिन ये गलतियां पड़ेगी बहुत भारी पढ़िए और गांठ बांध लें…
    • मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने सीएम से की मुलाकात..
    • जबरन दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही सीएम साय…
    • सरके चुनर तेरी सरके’ विवाद अश्लीलता के आरोपों के बाद गाने पर लगा बैन, संसद तक गूंजी बहस, नोरा फतेही ने भी तोड़ी अपनी चुप्पी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?