नईदिल्ली। लंबे समय से दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेलने वाली स्टार महिला बल्लेबाज मिग्नॉन डू प्रीज ने शुक्रवार को रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। इस बल्लेबाज ने लगभग 16 साल के करियर के बाद टी20 सहित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की। दक्षिण अफ्रीका की सबसे अधिक मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर मिग्नॉन ने अगस्त में बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में 2022 के पहले महिला क्रिकेट टी20 टूर्नामेंट में अपना आखिरी मैच खेला था।
इससे पहले उन्होंने न्यूजीलेंड में वनडे विश्व कप 2022 में भाग लेने के बाद वह पहले टेस्ट और वनडे से साल के शुरू में संन्यास ले चुकी थीं।संन्यास के बाद मिग्नॉन ने कहा कि 15 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे अच्छे रहे। जिस चीज से आप नजदीक रहते है। उससे दूर जाना काफी मुश्किल होता है। जितना मैं क्रिकेट से प्यार करती हूं।
लेकिन अब मेरे संन्यास की घोषणा करने का यह सही समय है। मिग्नॉन ने कहा, ‘हालांकि, मैं वैश्विक लीग में खेल के छोटे प्रारूप को तब तक खेलना जारी रखूंगी जब तक कि मुझे मां बनने और खुद का परिवार शुरू करने का सौभाग्य नहीं मिल जाता है। अब सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद