Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न
    RAIPUR

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न

    By Tv 36 HindustanJanuary 31, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर, 31 जनवरी । मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की 51वीं बैठक वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जल प्रदाय योजनाओं, विद्युत उत्पादन केन्द्रों और औद्योगिक संस्थानों को राज्य की विभिन्न नदियों से जल उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की गई।
    बैठक में कांकेर जिला के विकासखण्ड-कोयलीबेड़ा की पंखांजूर आवर्धन जल प्रदाय योजना, जिला बस्तर के 201-कोबरा बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय-करनपुर को पेयजल हेतु जल प्रदाय आवर्धन योजना, रायगढ जिले के विकासखण्ड बरमकेला के 102 ग्रामों की बरगांव कंचनपुर समूह जल प्रदाय आवर्धन योजना, जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला रायगढ़ विकासखण्ड-सारंगढ़ के 84 ग्रामों की भद्रा-रीवापार समूह जल प्रदाय आवर्धन योजना, विकासखण्ड पुसौर के 50 ग्रामों की कलमा-कोंडातराई समूह जल प्रदाय योजना, जिला रायपुर ब्लॉक-तिल्दा, ग्राम परसदा के निकट स्थापित एकीकृत इस्पात संयंत्र एवं केप्टिव पॉवर प्लांट के विस्तारीकरण हेतु खारून नदी पर निर्मित जल प्रदाय आवर्धन योजना, ब्लॉक-तिल्दा ग्राम सरोरा के निकट स्थापित स्पंज आयरन एवं केप्टिव पॉवर प्लांट के विस्तारीकरण हेतु खारून नदी पर निर्मित लखना एनीकट जल प्रदाय आवर्धन योजना, जिला बेमेतरा ब्लॉक-बेमेतरा ग्राम-भैंसा के निकट प्रस्तावित एथेनॉल संयंत्र हेतु शिवनाथ नदी पर निर्मित तुलसी-पौंसरी एनीकट जल प्रदाय आवर्धन योजना, जिला रायपुर ब्लॉक तिल्दा, ग्राम जलसो के निकट प्रस्तावित एकीकृत इस्पात संयंत्र एवं 65 मेगावाट केप्टिव पॉवर प्लांट हेतु शिवनाथ नदी पर निर्मित तिवरैया जल प्रदाय आवर्धन योजना, जिला कांकेर ब्लॉक-दुर्गकोंदल, ग्राम हाहालद्दी के निकट जल प्रदाय आवर्धन योजना, जिला रायपुर ब्लॉक आरंग, ग्राम आरंग के निकट प्रस्तावित बायो रिफाईनरी (इथेनॉल/बॉयो ईधन) एवं 12 मेगावॉट केप्टिव प्लांट जल प्रदाय आवर्धन योजना, जिला बालोद ब्लॉक-डौण्डी, ग्राम गिधाली के निकट जल प्रदाय आवर्धन योजना के लिए वार्षिक आधार पर पेयजल आबंटन सहित विभिन्न औद्योगिक संस्थानों, कोल वॉशरी और विद्युत उत्पादन केन्द्रों को जल प्रदाय के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव जल संसाधन श्री अन्बलगन पी., सचिव कृषि डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव वाणिज्य एवं उद्योग श्री आशीष कुमार भट्ट, सचिव ऊर्जा श्री अंकित आनंद सहित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleस्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के इम्पैनलमेंट के लिए 5 फरवरी तक आवेदन
    Next Article शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तखतपुर में सहायक ग्रेड 3 पदस्थ कर्मचारी जुठेल राम कश्यप सेवानिवृति होने पर विदाई कार्यक्रम में सम्मानित किया गया
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम साय के दौरे से पहले डबल मर्डर, 2 युवकों की धारदार हथियार से हत्या…

    March 8, 2026

    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली बेटी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

    March 7, 2026

    महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर…

    March 7, 2026

    25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का होगा आयोजन…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज रंग पंचमी पर करें यह 1 उपाय, चमक जाएगी आपकी किस्मत और वैवाहिक जीवन रहेगा…
    • राष्ट्रपति अपमान मामले में गृह मंत्रालय सख्त, यहां के मुख्य सचिव से आज शाम 5 बजे तक मांगा जवाब…
    • इन लोगों को पहनना चाहिए माणिक्य रत्न जानिए नियम व फायदे…
    • चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण…
    • सीएम साय के दौरे से पहले डबल मर्डर, 2 युवकों की धारदार हथियार से हत्या…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?