Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिन भर की इन 5 बड़ी खबरों से रहे अपडेट, संसद के दोनों सदनों में होगा राष्ट्रपति मुर्मू का भाषण…
    समाचार

    दिन भर की इन 5 बड़ी खबरों से रहे अपडेट, संसद के दोनों सदनों में होगा राष्ट्रपति मुर्मू का भाषण…

    By Tv 36 HindustanJune 27, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसमें वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं सामने रख सकती हैं। 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद की संयुक्त बैठक में मुर्मू का यह पहला संबोधन होगा। दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल गया है। सुबह से बारिश के बाद पारे में गिरावट दर्ज की गई है।

    वहीं, नीट पेपर लीक मामले में यूथ कांग्रेस आज दिल्ली में संसद का घेराव करेगी। इसके अलावा सैम पित्रोदा का कांग्रेस ने एक बार फिर से ओवरसीज कांग्रेस का चेयरमैन नियुक्त किया है। ऐसे में इस मुद्दे पर संसद में हंगामा हो सकता है। खेल के मैदान से क्रिकेट के टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में गुयाना में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच होगा। जानते हैं दिन की बड़ी खबरों के बारे में।

    राष्ट्रपति का संसद भवन में होगा स्वागत
    नई लोकसभा का पहला सत्र गत सोमवार को शुरू हुआ। राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून से शुरू होगा। मुर्मू राष्ट्रपति भवन से घुड़सवार अंगरक्षकों के साथ संसद भवन पहुंचेंगी। प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा तथा राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी संसद भवन के गज द्वार पर उनका स्वागत करेंगे। यहां से उन्हें पारंपरिक राजदंड ‘सेंगोल’ की अगुवाई में निचले सदन के कक्ष तक ले जाया जाएगा।

    संविधान के अनुच्छेद 87 के अनुसार, राष्ट्रपति को प्रत्येक लोकसभा चुनाव के बाद सत्र की शुरुआत में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करना आवश्यक है। राष्ट्रपति द्वारा हर साल संसद के पहले सत्र में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को भी संबोधित किया जाता है। मुर्मू के अभिभाषण के बाद सत्तारूढ़ दल संसद के दोनों सदनों में धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेगा जिस पर सदस्य चर्चा करेंगे।

    दिल्ली-एनसीआर में बदल गया मौसम
    लू और गर्मी की मार झेल रही दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बृहस्पतिवार की सुबह राहत भरी रही। दिल्ली के साथ ही नोएडा और गाजियाबाद में सुबह से झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद मौसम बिल्कुल ठंडा हो गया। बारिश की वजह से लोगों को दफ्तर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

    आईएमडी के सात दिवसीय अनुमान के मुताबिक, दिल्ली में एक जुलाई तक बारिश का मौसम बना रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उसने बताया कि इस महीने के अंत तक मानसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है।

    नीट पेपर लीक मामले में संसद का घेराव
    नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का आक्रामक रुख बरकरार है। इस क्रम में यूथ कांग्रेस आज संसद का घेराव करेगी। इसके लिए देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने की अपील की गई है। इससे पहले जेएनयू छात्र संघ ने अन्य संगठनों के साथ मिलकर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा -स्नातक में कथित गड़बड़ी के खिलाफ बुधवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों को हिरासत में ले लिया गया था।

    सैम पित्रोदा की बहाली पर हो सकता है हंगामा
    सैम पित्रोदा को एक बार फिर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस मामले को लेकर संसद के सत्र में हंगामा हो सकता है। सैम पित्रोदा ने अपने विवादित बयानों के बाद इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। चुनाव के दौरान दिए गए पित्रोदा के इस बयान ने कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर दी थी। बीजेपी ने बुधवार को निशाना साधते हुए लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पित्रोदा को कुछ दिनों बाद बहाल कर देगी।

    टी20 विश्व कप : फाइनल पर भारत की नजर
    टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को इंग्लैंड और भारत के बीच मुकाबला होगा। भारत गत चैंपियन इंग्लैंड से 2022 के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला पूरा करने के लिए उतरेगा। आक्रामक बल्लेबाजी रवैये के साथ भारत ने अब तक इस वर्ल्ड कप में कोई भी मुकाबला नहीं गंवाया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंच गई है। साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया।

    Post Views: 1,205

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमोदी से मिलने पहुंचे ये दो खास मेहमान,सुनाई…प्रधानमंत्री ने इन खास मेहमानों को दिया ये खास तोहफा…
    Next Article सरकार का बड़ा बदलाव;1 जुलाई से पड़ेगी महंगाई की मार, किचन से लेकर बैंक तक पड़ेगा ये असर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..

    March 7, 2026

    रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…

    March 7, 2026

    आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…

    March 7, 2026

    ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..
    • रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…
    • आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…
    • ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…
    • साली ने रंग लगवाने से किया मना, तो नाराज जीजा ने कर दिया ये कांड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?