जांजगीर चांपा :- शिवरीनारायण मेला में एक युवक की हत्या हो गई. हत्यारों में 11 नाबालिग हैं.बताया जा रहा है कि आपस में टकराने के लेकर नाबालिगों का युवक से विवाद हुआ.जिसके बाद नाबालिगों के साथ आए दो युवकों ने दीपेश बर्मन के साथ मारपीट करनी शुरु की.इसी दौरान विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने दीपेश पर चाकू से हमला कर दिया. जिसमें दीपेश की मौत हो गई.पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है.
आपस में टकराने पर शुरु हुआ विवाद : शिवरीनारायण थाना प्रभारी सागर पाठक ने बताया कि मृतक दीपेश बर्मन 19 वर्ष का था. जो बलौदा बाजार जिले के मोहतरा गांव का रहने वाला था. बुधवार रात 9 बजे वो अपने अन्य साथियों के साथ शिवरीनारायण में चल रहे मेले में घूमने के आया था. इस दौरान मेले में कुछ अन्य युवकों से आपस में टक्कर होने पर विवाद शुरू हो गया.
दीपेश बर्मन पर 11 नाबालिग लड़के और 2 युवक टूट पड़े.इस दौरान दीपेश पर बेल्ट और चाकू से हमला किया गया.जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गया. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और दीपेश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया – सागर पाठक, टीआई
मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल : गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. वही मारपीट कर हत्या करने वाले 11 नाबालिग और 2 युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.लेकिन शिवरीनारायण मेले में हुई इस खूनी वारदात ने अब इतने बड़े इंतजाम में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं.