Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मार्च के महीने में इतने दिन बंद रहेंगे शेयर बाजार ,देखें लिस्ट……
    News

    मार्च के महीने में इतने दिन बंद रहेंगे शेयर बाजार ,देखें लिस्ट……

    By Tv 36 HindustanFebruary 25, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: शेयर बाजार में इस महीने काफी तेजी देखने को मिली है। अब फरवरी का महीना खत्म होने वाला है। कुछ दिन बाद मार्च महीने की शुरुआत हो जाएगी। मार्च महीने में शेयर बाजार में कई छुट्टियां पड़ रही हैं। इन तारीखों पर शेयर बाजार बंद रहेगा। इस दौरान बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। इस साल जनवरी महीने में शेयर बाजार एक दिन बंद रहा था। वहीं फरवरी के महीने में शेयर बाजार में कोई छुट्टी नहीं है। मार्च के महीने में होली का त्योहार भी है।

    ऐसे में शेयर बाजार बंद रहने वाला है। देश में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सरकारी छुट्टियों वाले दिन कारोबार बंद रखते हैं। बीते साल दिसंबर में जारी हुए एनएसई के सर्कुलर के मुताबिक 2024 में कुल 14 ट्रेडिंग छुट्टियां हैं। इनमें पांच छुट्टियां शनिवार और रविवार को होंगी। आईए आपको बताते हैं कि मार्च के महीने में किन तारीखों पर शेयर बाजार बंद रहने वाला है।

    मार्च में इन तारीखों पर बंद रहेगा शेयर बाजारशेयर बाजार मार्च के महीने में 3 दिन बंद रहने वाला है। मार्च में तीन छुट्टियां पड़ रही हैं। इसमें 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर शेयर बाजार बंद रहेगा। इसके अलावा 25 मार्च को सोमवार के दिन होली के चलते और 29 मार्च को शुक्रवार के दिन गुड फ्राइडे पर शेयर बाजार बंद रहने वाला है। इस दौरान एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) इंडेक्स पर इक्विटी, डेरिवेटिव और एसएलबी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी। पिछले साल यानी 2023 में शेयर बाजार में 16 छुट्टियां रही थीं।

    इस साल इतने दिन बाजार बंद रहेगाबॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE की ओर से एक सर्कुलर जारी किया गया है। इसमें नए साल की छुट्टियों के बारे में बताया गया है। इसके तहत किस दिन छुट्टी है और वीकेंड में पड़ने वाले हॉलिडे का भी डीटेल्स दिया है। इसमें लॉन्ग वीकेंड की भी जानकारी दी गई है। सर्कुलर के मुताबिक नए साल यानी 2024 में कुल 19 छुट्टियां हैं। इसमें से 14 छुट्टियां वर्किंग डे पर हैं।

    बाकी 5 शनिवार या रविवार को कुल 7 लॉन्ग वीकेंड है। शेयर बाजार 11 अप्रैल ईद, 17 अप्रैल रामनवमी, 1 मई महाराष्ट्र दिवस, 17 जून बकरीद, 17 जुलाई मुहर्रम, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती, 1 नवंबर पर दिवाली, 15 नवंबर गुरुनानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस पर बंद रहेगा

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india see list.... Stock markets will remain closed for so many days in the month of March Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदेश की सबसे धीमी ट्रेन चलती है यहां, फिर भी हो जाता है पैसा वसूल……
    Next Article पिछले 11 वर्षों में औसत मासिक खर्च में कितना वृद्धि हुआ, सर्वे से हुआ खुलासा…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…

    March 12, 2026

    अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…

    March 12, 2026

    बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…

    March 12, 2026

    प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…

    March 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…
    • अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…
    • बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…
    • प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…
    • ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?