भारत में शादियों में अक्सर कुछ न कुछ ऐसा अनोखा हो ही जाता है जो चर्चा का विषय बन जाता है। यहां अक्सर ऐसा होता है कि शादियों में दूल्हे के स्वागत बेहद अदब से और पूरे रीति रिवाज के साथ किया जाता है। दूल्हा जैसे ही आता है तो दुल्हन के पिता और माता उसके स्वागत के लिए कई तरह की रस्में अदा करते हैं और दूल्हे को मिठाई या अन्य कोई चीज खिलाई जाती है लेकिन एक ऐसी शादी देखने को मिली जहां दुल्हन के माता-पिता ने अपने दामाद को सिगरेट जलाकर दिया।
इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे देखा जा रहा है कि दुल्हन की मां ने दामाद के मुह में सिगरेट रखा और पिता ने माचिस जलाया। हालांकि दूल्हे ने सिगरेट नहीं पी बल्कि वापिस कर दी। यह वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि गुजरात के कुछ जगहों में ऐसी रस्म होती है।
बता दें सिर्फ गुजरात ही नहीं बल्कि ओडिशा, पटना के भी कुछ जगहों पर इस तरह की परम्परा मनाई जाती है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।