मलेशिया में हर पांच साल पर नए राजा को चुने जाने की परंपरा है, जिसके तहत मलेशिया के जोहोर राज्य के राजा के तौर पर सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर को चुना गया था, उन्हें वहां का नया राजा घोषित किया गया है. 1957 में मलेशिया को ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद से दुनिया की एकमात्र ऐसी प्रणाली है, जिसके तहत नौ जातीय मलय राज्य शासकों ने बारी-बारी से पांच साल के लिए राजा के रूप में कार्यभार संभाला है.सुल्तान इब्राहिम मलेशिया के 17वें राजामुस्लिम बहुल क्षेत्र मलेशिया में 31 जनवरी को सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर ने जोहोर राज्य के 17वें राजा के तौर पर शपथ ले लिया है.
इब्राहिम के पहले जोहोर के राजा अल-सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह थे, जो कि अब अपने पांच साल का कार्यभार छोड़कर अपने गृह राज्य पहांग का नेतृत्व करने के लिए लौटेंगे. मलेशिया के संघीय राजधानी कुआलालंपुर में स्थित राष्ट्रीय महल में इब्राहिम इस्कंदर ने राजा के पद की शपथ ली. इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शाही परिवार के लोगों के साथ प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और कैबिनेट के अन्य सदस्य भी मौजूद थे. उन्होंने इस समारोह में कार्यालय की उद्घोषणा के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया
.5.7 बिलियन डॉलर की है संपत्तिबताया जा रहा है कि उनके राज्याभिषेक का समारोह बाद में आयोजित किया जाएगा. नए राजा सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर 64 साल के हैं और वो मलेशिया के दक्षिणी राज्य जोहोर से आते हैं. इब्राहिम धनी और शक्तिशाली जोहोर शाही परिवार से हैं, रिपोर्ट की मानें तो इब्राहिम और उनके पूरे परिवार की संपत्ति 5.7 बिलियन डॉलर है. देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक, सुल्तान इब्राहिम के पास रियल एस्टेट से लेकर दूरसंचार और बिजली संयंत्रों तक एक व्यापक व्यापारिक साम्राज्य है.
