Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » यूपी में धूप खिली लेकिन ठंडी हवाओं ने बढ़ाई गलन, अगले हफ्ते फिर बारिश के आसार……
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    यूपी में धूप खिली लेकिन ठंडी हवाओं ने बढ़ाई गलन, अगले हफ्ते फिर बारिश के आसार……

    By Tv 36 HindustanFebruary 8, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *यूपी:-* उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. इन दिनों प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है तो वहीं पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ाई हुई है. सुबह और शाम के समय शीतलहर के चलते गलन महसूस हो रही है, हालांकि दिन चढ़ने के साथ खिली धूप भी निकल रही है जिससे लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिल रही हैं. प्रदेश में आज 8 फरवरी को भी मौसम के शुष्क ही रहने के आसार हैं लेकिन ठंडी हवाओं से सर्दी महसूस होती रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में यूपी का मौसम शुष्क ही रहा लेकिन पूर्वी यूपी के कुछ इलाक़ों में सुबह के समय छिछला कोहरा छाया रहा. कही-कहीं पर दिन काफ़ी ठंडा रहा. राज्य के प्रयागराज और झांसी मंडलों में रात के समय तापमान में खासी गिरावट देखने को मिली. प्रदेश में आज भी मौसम शुष्क ही बना रहेगा. IMD की ओर से कोई खास चेतावनी नहीं जारी की गई है. *अगले हफ़्ते फिर बदलेगा मौसम*यूपी में 8 फ़रवरी से 11 फ़रवरी तक मौसम साफ़ ही रहेगा, धूप निकलती रहेगी. हालांकि उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू संभाग की ओर से एक ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होता दिखाई दे रहा है, जिसकी वजह से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. जिसके चलते बारिश का सिलसिला फिर देखने को मिल सकता है. 12 फरवरी को प्रदेश में एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी. इसके बाद उसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. वहीं अधिकतम तापमान में भी 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई गई है. राज्य में सबसे कम तापमान अयोध्या का दर्ज किया गया, जहां रात के समय न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया।

    Post Views: 0

    *Sunny in UP but cold winds increased melting Hindi khabar Hindi news hindinews india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकई कंपनियों के शेयर में देखने को मिली बंपर तेजी, निवेशकों में शेयर खरीदने की होड़……
    Next Article एलआईसी ने नई स्कीम लॉन्च की इंडेक्स -प्लस, जानिए इसके फायदे और नुकसान……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…

    March 28, 2026

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

    March 28, 2026

    सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
    • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
    • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
    • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
    • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?