नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट को दो नए जज मिल गए हैं। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और एसवी भट्टी की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की।
अधिसूचना में कहा गया कि राष्ट्रपति ने जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और एसवी भट्टी को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट कलेजियम ने पिछले हफ्ते उनकी पदोन्नति की सिफारिश की थी।
