Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मासिक धर्म के दर्द से छुट्टी की मांग वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 24 फरवरी को करेगा सुनवाई…
    समाचार

    मासिक धर्म के दर्द से छुट्टी की मांग वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 24 फरवरी को करेगा सुनवाई…

    By Tv 36 HindustanFebruary 16, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली।  महिलाओं की  मासिक धर्म संबंधी समस्याओं के लिए  सीजेआई के समक्ष छुट्टी की मांग वाली याचिका पर सुनवाई का अनुरोध किया गया था। सुप्रीम कोर्ट जल्द ही मामले की सुनवाई करने पर राजी हो गया है। अदालत ने कहा कि वह इस मामले की सुनवाई 24 फरवरी को करेगी।

    वकील शैलेंद्र मणि त्रिपाठी द्वारा दायर याचिका में मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट राज्य सरकारों को महिलाओं की मासिक धर्म की समस्या  के लिए अवकाश नियम बनाने के लिए निर्देश जारी करे।

    मासिक धर्म संबंधित दर्द अवकाश दिए जाने की मांग

    इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट से मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961 की धारा 14 के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए निर्देश जारी करने के लिए कहा गया था।

    इस जनहित याचिका में मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961 की धारा 14 को प्रभावी तौर पर लागू करने के निर्देश सरकार को देने की गुहार अदालत से लगाई गई है।

    याचिका में छात्राओं और कामकाजी महिलाओं के लिए मासिक धर्म संबंधित दर्द अवकाश दिए जाने की मांग की गई है.

    अधिवक्ता शैलेंद्रमणि त्रिपाठी द्वारा दायर इस जनहित याचिका में कहा गया था कि मातृत्व लाभ अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने के लिए निरीक्षकों की नियुक्ति का भी प्रावधान किया जाए।

    बिहार राज्य में दी जाती है अवकाश

    वर्तमान में 1992 की नीति के तहत माहवारी के दर्द के लिए विशेष अवकाश प्रदान करने वाला बिहार एकमात्र राज्य है। ऐसे में देश के अन्य राज्यों में महिलाओं को मासिक धर्म के दर्द या मासिक धर्म की छुट्टी से वंचित करना संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत समान और गरिमापूर्ण जीवन के उनके मौलिक संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन है।

    इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के दखल की याचिका में कहा गया था कि मासिक धर्म के दर्द से राहत दिलाने के लिए छुट्टी को लेकर विधायी इच्छाशक्ति का अभाव है।

    क्योंकि संबंधित मामलों को लेकर लोकसभा में दो प्राइवेट मेंबर बिल पेश किए गए, लेकिन दोनों ही बिल फेल हो गए।

    याचिका में यह भी कहा गया है कि कुछ संगठनों और राज्य सरकारों के अलावा, समाज के कानून और अन्य हितधारकों ने मासिक धर्म की अवधि के दौरान छुट्टी की मांग को जाने या अनजाने में नजरअंदाज कर दिया है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india Supreme Court to hear PIL seeking relief from menstrual pain on February 24
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजानिए छत्तीसगढ़ में अभी कोरोना की क्या है स्थिति,57 दिनों बाद प्रदेश में आई ऐसी नौबत…
    Next Article राजधानी के सबसे बड़े कपड़ा मार्केट पंडरी में लगी भीषण आग,मचा अफरातफरी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ग्रहण के साये में मनेगी होली, जानें सूतक काल के बीच कब और कैसे करें होलिका माता का दहन…

    February 26, 2026

    नक्सल बीजापुर में 2 इनामी माओवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद…

    February 26, 2026

    वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि…

    February 26, 2026

    मेहनत की चमक और सरकारी संबल श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य सीएम सायं…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्रहण के साये में मनेगी होली, जानें सूतक काल के बीच कब और कैसे करें होलिका माता का दहन…
    • नक्सल बीजापुर में 2 इनामी माओवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद…
    • वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि…
    • मेहनत की चमक और सरकारी संबल श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य सीएम सायं…
    • रोज़ाना एक संतरा खाएं तो ये फायदे होंगे पढ़ते साथ आप शुरू कर देंगे खाना…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?