Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सुप्रीम कोर्ट का कर्मचारियों के पक्ष में बड़ा फैसला, जानिए पेमेंट रिकवरी पर कहा कि…
    समाचार

    सुप्रीम कोर्ट का कर्मचारियों के पक्ष में बड़ा फैसला, जानिए पेमेंट रिकवरी पर कहा कि…

    By Tv 36 HindustanApril 7, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्लीः– सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारियों के पक्ष में बड़ा फैसला दिया है। शीर्ष कोर्ट ने दोहराया है कि किसी कर्मचारी को किए गए अतिरिक्त पेमेंट को तब तक वसूल नहीं किया जा सकता जब तक वह भुगतान कर्मचारी की ओर से धोखाधड़ी या गलत बयानी की वजह से न हुआ हो। कोर्ट ने यह भी कहा कि नियोक्ता की गलती या गलत गणना की वजह से कर्मचारी को किया गया अतिरिक्त भुगतान वापस नहीं लिया जा सकता है।

    जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की बेंच ने ओडिशा जिला न्यायपालिका में स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर काम करने वाले लोगों की तरफ से अतिरिक्त भुगतान की वसूली के खिलाफ दायर अपीलों पर सुनवाई कर रही थी। अपील दायर करने वालों से 20,000 से 40,000 रुपये की रकम वसूलने की मांग की गई थी। वसूली का आदेश उनकी सेवानिवृत्ति के लगभग तीन साल बाद और भुगतान के छह साल बाद दिया गया था।

    सुप्रीम कोर्ट ने अपील पर क्या कहा?
    लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक हाई कोर्ट ने जब उनकी याचिकाएं खारिज कर दीं तब अपीलकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने पूर्व के विभिन्न फैसलों का उल्लेख करते हुए यह निर्णय दिया है। पूर्ववर्ती फैसलों में 2022 का मामला भी शामिल था। बेंच ने कहा कि कोर्ट लगातार कहता रहा है कि अगर अतिरिक्त राशि किसी धोखाधड़ी या कर्मचारी द्वारा गलत बयानी की वजह से नहीं दी गई है या यदि ऐसा अतिरिक्त भुगतान नियोक्ता की गलती या नियम/आदेश के गलत व्याख्या के आधार पर की गई है, जो बाद में गलत साबित हुआ, तो ऐसे अतिरिक्त वेतन या भत्तों की वसूली नहीं की जा सकती। यह राहत इसलिए नहीं दी जाती कि कर्मचारी का कोई अधिकार है, बल्कि न्यायिक विवेक के आधार पर उसे कठिनाई से बचाने के लिए दी जा रही है।

    किन स्थितियों में वसूली गलत मानी जाती है
    थॉमस डेनियल मामले में कोर्ट ने बताया था कि किन स्थितियों में वसूली अवैध मानी जाएगी। इनमें ग्रुप सी और ग्रुप डी कर्मचारियों से, रिटायर्ड कर्मचारियों से या उन कर्मचारियों से जो वसूली के आदेश के एक साल के भीतर रिटायर होने वाले हों। कोर्ट ने कहा था कि ऐसे कर्मचारियों से वसूली, जिन्हें वसूली आदेश जारी होने से पहले पांच साल से अधिक समय तक अतिरिक्त भुगतान किया गया हो। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि वसूली की जाती है तो यह कर्मचारी के लिए अन्यायपूर्ण, कठोर या मनमाना होगा। यह नियोक्ता के अधिकारों के लिए किसी भी तरह से न्यायसंगत संतुलन से कहीं अधिक होगा।

    कर्मचारियों ने कोई धोखाधड़ी नहीं की थी
    कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि याचिकाकर्ताओं ने अतिरिक्त भुगतान पाने के लिए कोई धोखाधड़ी या गलत बयानी नहीं की थी। साथ ही, उन्हें वसूली आदेश जारी करने से पहले कोई सुनवाई का अवसर नहीं दिया गया था। याचिकाकर्ताओं ने स्टेनोग्राफर के रूप में रिटायरमेंट ली थी और वे किसी गजटेड पद पर नहीं थे। इसलिए कोर्ट ने वसूली को गलत माना।

    Post Views: 2,090

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइतना सस्ता हुआ सोना, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का ये है नया रेट…
    Next Article दिमाग को बनाना है कंप्यूटर जैसा तेज-तर्रार, तो फॉलो कर लें ये 5 टिप्स एक्सपर्ट के बताए …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?