राजस्थान:- राजस्थान विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों का चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। पार्टियों के शीर्ष नेता अपने प्रत्याशियों के समर्थन में सभा कर रहे हैं। इस कड़ी में कई नेता विवादित बयान देने से भी नहीं चूक रहे हैं। इस कड़ी में आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर विवादित बयान दे दिया है। देवली की सभा में बोले-ये वसुंधरा की दारू वाली बोतल नहीं, ये पीने के पानी की बोतल।
