Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सिमगा में सुशासन तिहार: जहां समाधान भी मिला, सौगातों की बारिश भी हुई…
    RAIPUR

    सिमगा में सुशासन तिहार: जहां समाधान भी मिला, सौगातों की बारिश भी हुई…

    By Tv 36 HindustanMay 23, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार:- गुरुवार को सिमगा विकासखंड के ग्राम पंचायत नयापारा में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में आम ग्रामीणों की समस्याएं ऑन द स्पॉट हल हुईं और उन्हें विकास की कई सौगातें मिलीं.

    गांव-गांव तक शासन की योजनाओं और समाधान की रोशनी पहुंचाने की सरकार की मुहिम सुशासन तिहार बलौदाबाजार के सिमगा विकासखंड में नई मिसाल बनकर उभरी है. गुरुवार को ग्राम पंचायत नयापारा में आयोजित समाधान शिविर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे और जनता की समस्याओं को मंच से नहीं, जमीन पर हल किया.

    4879 आवेदन, 4832 मांग, 47 शिकायतें – और अधिकतर का समाधान ऑन द स्पॉट: शिविर में क्लस्टर अंतर्गत 12 ग्राम पंचायतों के लोगों की भारी भागीदारी रही. कुल 4879 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 4832 मांग और 47 शिकायतों से संबंधित थे. राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शिविर में व्यक्तिगत रूप से लोगों की समस्याएं सुनीं और तत्काल संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए.

    सौगातों की झड़ी: महतारी सदन, सोलर पैनल, सीसी रोड निर्माण के लिए 31 लाख की घोषणा

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने घोषणा की:

    ग्राम बछेड़ा में महतारी सदन हेतु ₹16 लाख

    नयापारा हाई स्कूल में सोलर पैनल हेतु ₹10 लाख

    नयापारा सीसी रोड निर्माण हेतु ₹5 लाख

    12 ग्राम पंचायतों के लोगों की सीधी भागीदारी, हजारों आवेदन और उसी दिन समाधान: नयापारा पंचायत में गुरुवार को हुए इस समाधान शिविर में क्लस्टर अंतर्गत 12 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए. यह महज एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि ऐसा मंच था, जहां लोगों की समस्याएं सुनी भी गईं और उनका तत्काल समाधान भी किया गया.

    कुल 4879 आवेदन शिविर में मिले:

    इनमें से 4832 आवेदन मांग से संबंधित थे, जैसे – राशन कार्ड, पेंशन, सड़क, बिजली, शिक्षा, रोजगार, पानी आदि.

    47 आवेदन शिकायतों से जुड़े थे – जिनमें सरकारी सेवाओं में अनियमितता, भ्रष्टाचार की आशंका या प्रशासनिक उपेक्षा जैसी बातें थीं.

    राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और रायपुर के लोकप्रिय सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने हर आवेदन पर न केवल सुनवाई की, बल्कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर ऑन-द-स्पॉट समाधान की व्यवस्था कराई.

    गैरहाजिर SDO पर कार्रवाई: शिविर में एक विशेष बात यह रही कि वन विभाग के SDO की अनुपस्थिति पर सांसद और मंत्री दोनों नाराज दिखे. SDO को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए, ताकि यह स्पष्ट हो जाए कि अब सरकारी अफसरों की जवाबदेही तय होगी.

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा – समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने साफ शब्दों में कहा “सरकारी योजनाओं और शिविरों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. अफसर जनता से ऊपर नहीं हैं.

    विकास के साथ पर्यावरण की चिंता: नलकूप, ट्रांसफार्मर, वृक्षारोपण और जलसंरक्षण के निर्देश. मंत्री और सांसद ने केवल घोषणाओं तक सीमित न रहते हुए अधिकारियों को स्थायी समाधान और पर्यावरणीय जिम्मेदारी से जुड़े कार्यों के निर्देश भी दिए.

    20 नए नलकूप मई महीने के अंत तक खुदवाए जाएं

    खराब ट्रांसफॉर्मर 7 दिन के भीतर बदले जाएं

    हर सरकारी भवन में जल संरक्षण हेतु वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया जाए

    सभी स्कूलों की बाउंड्री वॉल बनाई जाए

    नदी तट, जलाशय, सीमेंट संयंत्र परिसर में वृक्षारोपण किया जाए

    नयापारा में समर कैंप का शुभारंभ: आत्मरक्षा, योग और साइबर जागरूकता की ट्रेनिंग के लिए समाधान शिविर के दौरान ही ग्राम पंचायत नयापारा में समर कैंप का उद्घाटन हुआ. इस कैंप में बच्चों, किशोरों और युवाओं को सेल्फ डिफेंस, योगा और साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी.

    मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा –”आज के बच्चे कल के लीडर हैं। ये ट्रेनिंग उन्हें आत्मनिर्भर, सजग और तकनीकी रूप से सशक्त बनाएगी.”

    योजनाओं का लाभ: शिविर में हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ भी दिया गया.

    पीएम आवास योजना के पात्रों को मंजूरी पत्र

    नए राशन कार्ड

    आयुष्मान कार्ड

    कृषि ऋण पुस्तिका

    हेलमेट वितरण

    हम होंगे कामयाब योजना के तहत युवाओं को प्रशस्ति पत्र: जिला कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि अब तक जिलेभर में हजारों आवेदन प्राप्त हुए हैं, और प्रशासन ने इन पर तेज़ी से काम करना शुरू कर दिया है.

    समाधान शिविरों में हर अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है। समाधान की गति और पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है.- दीपक सोनी, कलेक्टर

    इनकी उपस्थिति ने शिविर को और गरिमामय बनाया: इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं.

    पुलिस अधीक्षक: भावना गुप्ता
    जिला पंचायत अध्यक्ष: आकांक्षा जायसवाल
    महिला आयोग सदस्य: लक्ष्मी वर्मा
    नगर पालिका अध्यक्ष: अशोक जैन
    जनपद अध्यक्ष सिमगा: दौलत पाल
    जिला पंचायत सभापति: मोहन लाल वर्मा
    स्काउट गाइड राज्य उपाध्यक्ष: विजय केशरवानी
    जिला भाजपा अध्यक्ष: आनंद यादव

    Post Views: 995

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्या आप जानते है मछली वेजिटेरियन होती है या नॉन वेजिटेरियन, जवाब जानकर हैरान रह जाएंगे आप…
    Next Article चीन के बाहर दुर्लभ मृदा उत्पादन एक बड़ी उपलब्धि, ऑस्ट्रेलियाई फर्म को मिली सफलता…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पद्मश्री जे. एस. नेल्सन का आंजनेय यूनिवर्सिटी में सम्मान, भरतनाट्यम् की शास्त्रीय गरिमा से सजी सांस्कृतिक संध्या…

    February 1, 2026

    आंजनेय विश्वविद्यालय में संगोष्ठी: नई शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में सिंधी भाषा का समावेश…

    January 29, 2026

    वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री 20 जनवरी को 2.42 करोड़ रूपए राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण

    January 20, 2026

    प्रेस क्लब चुनाव के लिए इस दिन को होगा मतदान, 37 प्रत्याशी मैदान में…

    January 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला इस धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा यही जनसेवा की प्रेरणा…
    • पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…
    • उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला नया संबल सीएम सायं…
    • ना कोई ब्राह्मण, ना क्षत्रिय, ना दलित ये गांव हुआ ‘जातिमुक्त’, देश भर के लिए बना मिसाल…
    • होली पर जश्न को मिला सरकारी सहारा प्रदेश में शराब बिक्री पर नहीं रहेगा ब्रेक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?