सुशील मोदी ने जातीय जनगणना लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने विपक्ष से कई सवाल पूछे. सुशील मोदी ने कहा कि कर्नाटक में जातीय जनगणना हुई उसकी रिपोर्ट को कांग्रेस ने क्यों सार्वजनिक नहीं किया. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक साल से सरकार है वहां क्यों नहीं शुरू हुआ. अगर कोई राज्य जातीय जनगणना कराना चाहता है तो वो इसे करा सकते हैं.
सुशील मोदी ने कहा कि विपक्ष में कई ऐसे दल हैं जो सरकार में है लेकिन अभी तक जातीय जनगणना नहीं कराई है. बिहार में 2-3 जाति के लोगों को छोड़ दें तो बाकी सब खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने जो आंकड़े जारी किए हैं वो घर बैठे तैयार किए गए हैं. देखें वीडियो…
