रायपुर छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृढ़ विद्यालय अभी कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति द्रारा संचालित किया जा रहा है जिसके कारण पद स्वीकृत,वेतन आहरण,वरिष्ठता निर्धारण सहित अनेक विसंगतिया उत्पन्न ही रही थी माननीय शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्रारा सदन में स्वामी आत्मानन्द विद्यालय का विभागीय नियंत्रण में संचालित करने की घोषणा की गईं जिसका छ ग शिक्षक संघ स्वागत करता है।
प्रांताध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर एवं प्रान्तीय महामंत्री यशवन्त सिंह वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छ ग शिक्षक संघ लम्बे समय से स्वामी आत्मानन्द विद्यालय को उनकी मातृ विद्यालय के नाम पर अंग्रेजी माध्यम खण्ड के रूप में विभागीय वित्तिय एवं प्रशासनिक नियंत्रण में संचालित किए जाने तथा संविदा,प्रतिनियुक्ति में परिवर्तित सभी पदों को पुर्नस्थापित करने नियमित पदपूर्ति करने की मांग करता रहा है.
वर्तमान सरकार के गठन के पश्चात शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल द्रारा शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मिलकर मांग पत्र सौपा गया था मंत्री ने आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया था उक्त घोषणा के लिए ओंकार सिंह प्रांताध्यक्ष यशवन्त सिंह वर्मा प्रांतीय महामंत्री,हरि शर्मा प्रान्तीय उपाध्यक्ष, रामनारायन मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष ओंकार वर्मा,सचिव सुनील नायक, नवीन चंद्राकर,प्रकाश तिवारी,टेक राम सेन,एन के वर्मा जिला अध्यक्ष आदि ने शिक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
