रिपोटर:सूरज साहू Tv36 hindushtan
पथरिया – मुंगेली कलेक्टर राहुल देव और कृषि उपज मंडी बोर्ड बिलासपुर के अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला गुरुवार के दिन नगर पंचायत पथरिया के वार्ड 01 स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय पहुँचे। जहाँ दोनों ने संयुक्त रूप से विद्यालय की व्यवस्थाओं और निर्माणाधीन कार्यो का निरीक्षण किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भुपेश बघेल के महत्वाकांक्षी योजनांतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में उच्च स्तर के अध्यापन कार्य और व्यवस्थाओं के लिए कलेक्टर राहुल देव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। प्रशासनिक अमले के साथ पहुँचे कलेक्टर श्री देव ने सबसे पहले संचालित हो रही कक्षाओं की जानकारी ली। इसके बाद कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला के साथ विद्यालय प्रांगण में बन रहे नवीन भवनों की जानकारी ली और संबंधित ठेकेदार की गुणवत्ता पूर्ण और तय समय मे निर्माण कार्य करने की बात कही।
मुंगेली जिले से भी बनेंगे आईएएस आईपीएस – राहुल देव,
अपने निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मुंगेली राहुल देव और बिल्हा छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला विद्यालय में चल रहे हिंदी कक्षाओं में पहुँचे। राजेन्द्र शुक्ला ने उपस्थित बच्चो को कलेक्टर से परिचय कराते हुए ताली से उनका स्वागत कराया और कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मंशानुसार आपके विद्यालय को और भी बेहतर बनाने के लिए आज कलेक्टर राहुल देव यहाँ पहुँचे है।
कलेक्टर देव ने बच्चो से मुलाक़ात की और उन्हें रेगिस्तान के मृग तृष्णा के बारे में अध्यापन कार्य कराया। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हिंदी माध्यम विद्यालय से करने की बात बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के छोर में स्थित ग्राम में पढ़ाई कर अपनी लगन और मेहनत से इस मुकाम तक पहुँचे है। तो मुंगेली जिले से भी हर साल आईएएस आईपीएस बन कर निकल सकते है।
कलेक्टर और राजेन्द्र शुक्ला ने बच्चो को मन लगा कर पढ़ाई करने की बात कहते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
हिंदी माध्यम में शिक्षकों की कमी पर शुक्ला ने कराया ध्यानाकर्षण –
निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान राजेन्द्र शुक्ला ने हिंदी माध्यम के बच्चो के लिए शिक्षकों की कमी से कलेक्टर को अवगत कराया। जिसके अंतर्गत कक्षा 11वी और 12वी में रसायन ,भौतिक जैसे अहम विषयो के शिक्षकों का न होना बताया गया। अभी वर्तमान में व्यवस्था अनुरूप अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों द्वारा हिंदी माध्यम के बच्चो को अध्यापन कार्य कराया जा रहा है। जिस पर कलेक्टर ने जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस पथरिया अध्यक्ष राजा ठाकुर , जिला उपाध्यक्ष नेतराम साहू , पथरिया पार्षद दीपक साहू , एल्डरमेन कमलनारायण द्विवेदी , मनोज निषाद , मुकेश मिरी, सौरभ शुक्ला समेत कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वही प्रशासनिक अमले में डिप्टी कलेक्टर नवीन भगत ,तहसीलदार शिवम पांडेय , आरईएस ईई प्रेम शर्मा , सीएमओ विक्रम भगत , विद्यालय प्राचार्य सुरजीत सिंह , एबीओ रामजी पाल ,रवि पाल राठौर , पटवारी परमेश्वर मिरी समेत राजस्व अमला उपस्थित रहा।