नई दिल्ली:– दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में दिल्ली भाजपा सरकार बनाते दिख रही है।
आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता काउंटिंग में पीछे चल रहे हैं। इसी बीच राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर ‘द्रौपदी चीरहरण’ से जुड़ी एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि जब द्रौपदी का चीर हरण किया जा रहा था तब भगवान कृष्ण किस तरह उनकी रक्षा कर रहे थे।
इस तस्वीर पर कई लोगों ने कमेट्स किए। एक यूजर ने लिखा, स्वाति जी आप असली शेरनी हैं। आपकी मेहनत रंग लाई। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ऊपर वाले के घर में देर है, अंधेर नहीं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,एक महिला का अपमान तो खुद भगवान कृष्ण नहीं देख पाए, ये तो फिर बी एक गिरगिट ने अपमान किया tha, भगवान तो आएंगे ही किसी ना किसी रूप में। अब AAP दा की विदाई हो चुकी है।”
केजरीवाल से क्यों नाराज हैं स्वाति मालीवाल?
हाल ही में स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि उनके साथ सीएम आवास पर बदसलूकी हुई थी। उन्होंने कहा था कि सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार ने उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की थी।
यह घटना पिछले साल 13 मई को हुई थी, इसके 3 दिन बाद आज सुबह दिल्ली पुलिस की एक टीम स्वाति के घर पहुंची और उनका बयान दर्ज किया था। इस मामले पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था। इसके बाद से लगातार स्वाति मालीवाल, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुखर रहीं हैं। बता दें कि साल 2024 में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद बनाया था।
