कवर्धा :- कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के पंडरिया नगर पालिका एवं नगर पंचायत पांडातराई में शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा गया था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता, निवार्चित जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. नगर पंचायत पांडातराई के वन निर्वाचित अध्यक्ष सरिता सोनी और 07 बीजेपी समेत दो निर्दलीय पार्षदों ने शपथ ली.
तेजी से होंगे विकास के काम : इस दौरान विधायक भावना बोहरा ने कहा कि केंद्र और राज्य के बाद अब निकाय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है. ट्रिपल इंजन की सरकार होने से लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे. विकास अब तेज गति में आगे बढ़ेगा. भावना वोहरा ने नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को संकल्प दिलाया कि वे नगर के विकास और जनता की सेवा को प्राथमिकता दें जिससे नगर के लोगों को लाभ मिले.
वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरिता सोनी ने कहा कि नगर के हर एक व्यक्ति हमारे अपने हैं. हम हर वर्ग सभी समाज को साथ लेकर चलेंगे. लोगों को मूलभूत सुविधा सड़क , बिजली साफ पेयजल, साफ-सफाई समेत नगर के विकास पर सब मिल जुलकर काम करेंगे. हमारी सबसे पहली प्राथमिकता होगी यहां के लिए बस स्टैंड की होगी. बस स्टैंड वर्षों से मुख्य मार्ग पर संचालित हो रहा है. सड़क पर वाहन रुकते हैं. जिससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है.