Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सीने का मीठा दर्द और चुभन, नॉर्मल या अटैक का सिम्पटम, डॉक्टर के पास जानें से पहले घर में ऐसे पता करें…
    स्वास्थ्य

    सीने का मीठा दर्द और चुभन, नॉर्मल या अटैक का सिम्पटम, डॉक्टर के पास जानें से पहले घर में ऐसे पता करें…

    By Tv 36 HindustanJuly 5, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- जिला अस्पताल के आयुर्वेद स्पेशलिस्ट डॉक्टर डॉ. प्रवीण रघुवंशी ने बताया कि अचानक अगर आपके दिल में हल्का-हल्का दर्द महसूस होने लगे, सुई जैसी चुभन हो, सांस लेने में परेशानी महसूस होने लगे, बेचैनी के साथ ये महसूस हो कि कोई आपको जोर से झटक रहा है तो समझिए आपका दिल आपको धोखा दे सकता है. मतलब ये हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं. इसके साथ ही पैरों की उंगलियों में निष्क्रियता और ठंडक के साथ कमजोरी या दर्द का अनुभव होना भी दिल की बीमारी के लक्षण हो सकते हैं.

    अचानक भी होता है हार्ट अटैक

    डॉ. प्रवीण रघुवंशी ने बताया, ” कई बार बिना लक्षण के भी आपको हर्ट अटैक की शिकायत हो सकती है, जिसमें कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं और अचानक अटैक हो जाता है, जिसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है. अचानक अगर आपको तेज घबराहट हो, शरीर से पसीना निकलने लगे तो घरेलू उपचार करने की जगह सीधे किसी अस्पताल में जाकर डॉक्टर की सलाह लेना चाहिए.”

    कैसे पता करें कि आपका दिल ठीक है?

    आप दिल के मामले में कितने स्वस्थ हैं इसका पता घर पर ही कर सकते हैं. इसके लिए आमतौर पर दिल की धड़कन प्रति मिनट 60 से 100 बार होनी चाहिए. अगर आप टेंशन में हैं और कोई दवाइयां लेते हैं तो आपके दिल की धड़कन कम या ज्यादा हो सकती है. घर में ही आप ब्लड प्रेशर मशीन से ब्लड प्रेशर की जांच कर सकते हैं. सामान्य ब्लड प्रेशर 120 से 80 एमएमएचजी होता है. ब्लड प्रेशर जांचने के पहले 5 मिनट रिलैक्स होना जरूरी है. दिन में अगर बिना काम के भी आपको थकान महसूस होती है, सीढ़ियां चढ़ने में या कोई सामान लाने ले जाने में कठिनाइयां होती है और बॉडी रिलैक्स होने के बाद भी आपका हार्ट रेट और बल्ड प्रेशर ज्यादा आता है तो आप दिल की बीमारी के मरीज हो सकते हैं.

    हार्ट अटैक से बचने का आयुर्वेदिक इलाज

    आयुर्वेद स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्रवीण रघुवंशी ने बताया, ‘हार्ट अटैक की बीमारियों को रोकने के लिए सबसे प्रभावी अर्जुन का पेड़ होता है. अर्जुन की छाल का काढ़ा हर दिन पीने से हार्ट अटैक की बीमारी को रोका जा सकता है. इसके साथ ही अगर किसी को हार्ट अटैक की बीमारी है तो वह है अर्जुन की छाल के काढ़े के साथ-साथ उसका चूर्ण भी शहद के साथ उपयोग कर सकता है.

    Post Views: 1,005

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकौन हैं कीर स्टार्मर, जो बनेंगे ब्रिटेन के नए पीएम, ऋषि सुनक की पार्टी हुई सत्ता से बाहर…
    Next Article क्या आदमी से ज्यादा आता है औरतों को हार्ट अटैक,शरीर के ये लक्षण देंगे आपको सटीक जानकारी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अम्बेडकर अस्पताल के सर्जरी विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धि इतने किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन…

    April 11, 2026

    अब आयकर रिटर्न भरना हुआ आसान, ‘कर साथी’ AI चैटबॉट देगा हर उलझन का जवाब, करदाताओं को मिलेगी…

    April 11, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष का CM को खुला चैलेंज, “एक विभाग बताएं जहां भ्रष्टाचार न हो, दूंगा 1 लाख इनाम”…

    April 11, 2026

    दिग्गज गायिका आशा भोसले को आया हॉर्ट अटैक हॉस्पिटल में भर्ती…

    April 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अम्बेडकर अस्पताल के सर्जरी विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धि इतने किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन…
    • अब आयकर रिटर्न भरना हुआ आसान, ‘कर साथी’ AI चैटबॉट देगा हर उलझन का जवाब, करदाताओं को मिलेगी…
    • प्रदेश अध्यक्ष का CM को खुला चैलेंज, “एक विभाग बताएं जहां भ्रष्टाचार न हो, दूंगा 1 लाख इनाम”…
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले को आया हॉर्ट अटैक हॉस्पिटल में भर्ती…
    • आखिर 33 कोटि देवताओं में क्यों नहीं आते हनुमान जी जानिए असली वजह…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?