हार्ट प्रॉब्लम, डायबिटीज और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों के बारे में सभी को पता है। लेकिन इनके अलावा ऐसे और भी बहुत सी बीमारियां है, जिनका हमने नाम तक भी नहीं सुना होता है, इसके उनके होने पर उनके लक्षण समझना मुश्किल होता है। हम बात कर रहे हैं रेयर डिजीज की। जिनके बारे में बहुत ही कम लोगों ने सुना होता है।
सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल और प्रिवेंशन रेयर डिजीज के कई प्रकार हो सकते हैं। इन रेयर डिजीज का अक्सर पता नहीं चल पाता है, जिसके चलते समय के साथ रोगी की स्थिति गंभीर होती चली जाती है। आइये जानते हैं इन रेयर डिजीज के बारे मेंः
डाउन सिंड्रोमडाउन सिंड्रोमडाउन सिंड्रोम एक ऐसी स्थिति है, जिसमें एक बच्चा अतिरिक्त 21 क्रोमोसोम के साथ पैदा होता है। इससे ग्रसित बच्चों में क्रोमोसोम अच्छे से बंट नहीं पाता और इसलिए क्रोमोसोम की संख्या 21 रह जाती है। इसकी वजह से बच्चे में शारीरिक और मानसिक विकास देर से और अच्छे से नहीं हो पाता। एक बच्चे में रिप्रोडक्शन की प्रक्रिया के दौरान मां-बाप के जीन्स बच्चों में आते हैं। जब बच्चे के सेल डेवलप होते हैं, तो हर सेल में 23 जोड़ी क्रोमोसोम्स होते हैं। तो इस तरह से कुल 46 क्रोमोसोम्स होते हैं। जिनमें आधे मां के और आधे पिता के क्रोमोसोम्स होते हैं।
थैलेसीमियाथैलेसीमियाथैलेसीमिया एक प्रकार का जेनेटिक ब्लड डिसऑर्डर है और यह तब होता है, जब शरीर में जरूरी मात्रा में हीमोग्लोबिन नहीं बना पाता।जिसका बनना शरीर के लिए बहुत जरूरी है। जब शरीर में भरपूर मात्रा में हीमोग्लोबिन नहीं बनेगा, तो रेड ब्लड सेल्स ठीक से काम नहीं करेंगे। इसके कारण बच्चे के पूरे विकास पर असर पड़ता है।
सिकल सेल एनीमियासिकल सेल एनीमियायह एक ब्लड डिसऑर्डर के रूप में जाना जाता है और इसे सिकल सेल डिजीज भी कहा जाता है। यह जेनेटिक रेड ब्लड सेल डिसऑर्डर है, जिसमें शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने वाले रेड ब्लड सेल्स की कमी होती है। आम तौर पर फ्लेक्जिबलए राउंड ब्लड सेल्स आसानी से ब्लड वेसेल्स में तैर पाते हैं। लेकिन सिकल सेल एनीमिया में रेड ब्लड सेल्स का आकार खराब हो जाता है। इसके कारण ब्लड वेसल्स में ब्लॉकेज बनाने लगते हैं।
