श्रीलंका:- बल्लेबाज दनुष्का गुणतिलका को सिडनी में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। गुणतिलका टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल थे। श्रीलंकाई टीम शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मैच खेली थी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने श्रीलंकाई टीम के सूत्रों के मुताबिक बताया कि गुणतिलका को सिडनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाकी खिलाड़ी उनके बिना ही श्रीलंका रवाना हुए हैं।
ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम के साथ यात्रा करने वाले गुणतिलका चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हालांकि, आधिकारिक रूप से अशीन बंडारा से रिप्लेस होने के बावजूद वह टीम के साथ जुड़े हुए थे। गुणतिलका हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण टीम से बाहर हुए थे।