Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » टाटा फैक्ट्री के वर्कर्स 40 साल बाद करने जा रहे हड़ताल……
    News

    टाटा फैक्ट्री के वर्कर्स 40 साल बाद करने जा रहे हड़ताल……

    By Tv 36 HindustanJune 22, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    टाटा ग्रुप की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन एम्प्लॉयर्स में से एक के तौर पर होती है. ग्रुप ने जब जमशेदपुर में अपनी पहली स्टील फैक्टरी लगाई, उस समय भी कर्मचारियों के लिए क्रेच से लेकर अस्पताल जैसी सुविधाओं का निर्माण किया. लेकिन अब ग्रुप की इसी स्टील बिजनेस से जुड़ी एक फैक्टरी के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं. इस फैक्टरी के ये वर्कर्स करीब 40 साल बाद हड़ताल करने जा रहे हैं.यहां बात हो रही है टाटा स्टील की ब्रिटेन स्थित फैक्टरी की, जहां करीब 1,500 कर्मचारी आठ जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे. ये हड़ताल वेल्स के पोर्ट टैलबोट और लैनवर्न में स्थित प्लांट्स में की जाएगी. कर्मचारी कंपनी के करीब 2,800 कर्मचारियों की छंटनी और ब्लास्ट फर्नेस को बंद करने का विरोध कर रहे हैं.

    फैक्टरी में 40 साल बाद होगी हड़तालकर्मचारियों के समूह का नेतृत्व कर रहे ‘यूनाइट द यूनियन’ का कहना है कि 40 वर्षों में ये पहली बार होगा, जब ब्रिटेन में स्टील फैक्टरी के कर्मचारियों ने टाटा स्टील यूके के ऑपरेशंस को गंभीर रूप से प्रभावित करने के उद्देश्य से हड़ताल का आह्वान किया है. यूनियन के सदस्यों ने इस हफ्ते की शुरुआत से ही नियमानुसार काम करना और ओवरटाइम पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है

    यूनाइट द यूनियन’ का कहना है, ‘टाटा के पोर्ट टैलबोट और लानवर्न में स्थित करीब 1,500 कर्मचारी कंपनी की 2,800 नौकरियों में कटौती और इसके ब्लास्ट फर्नेस को बंद करने की योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने जा रहे हैं.’यूनाइट की जनरल सेक्रेटरी शेरोन ग्राहम का कहना है, ‘टाटा के कर्मचारी सिर्फ अपनी नौकरियों के लिए नहीं लड़ रहे हैं. वो अपनी कम्युनिटी के फ्यूचर और वेल्स में स्टील उद्योग के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं.’ब्रिटेन की मौजूदा सरकार का जोर क्लीन एनर्जी पर है. इसके चलते टाटा स्टील यूके को भी अपने प्लांट्स को कोयला की बजाय ग्रीन एनर्ती पर शिफ्ट होने के लिए कहा गया है.

    बाकायदा इसके लिए टाटा स्टील यूके और स्थानीय सरकार के बीच डील हुई है. इस एनर्जी शिफ्ट की वजह से टाटा स्टील यूके में हजारों लोगों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है.प्लान कैंसिल नहीं होने तक हड़तालशेरोम ग्राहम का कहना है कि जब तक टाटा ग्रुप अपनी विनाशकारी योजनाओं को रोक नहीं देता, तब तक ये हड़ताल जारी रहेगी. ‘यूनाइट द यूनियन’ वेल्स स्टील उद्योग को बचाने के लिए लड़ रहा है. टाटा के कर्मचारियों की ऐतिहासिक लड़ाई में उनका पूरा समर्थन कर रहा है, जिसके वे हकदार हैं.’यूनियन का दावा है कि विपक्षी लेबर पार्टी ने टाटा स्टील से अपनी योजनाओं को रोकने के लिए कहा है.

    साथ ही ब्रिटेन में चार जुलाई के आम चुनाव के बाद नई चुनी गई सरकार के साथ बातचीत करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि लेबर पार्टी ने चुनाव जीतने पर टाटा के साथ इमरजेंसी मीटिंग को प्राथमिकता देने की बात कही है.टाटा स्टील की ओर से कहा गया है कि वह कर्मचारियों के इस कदम से निराश है.

    Post Views: 815

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएसबीआई पीएसयू जैसे फंड ने पांच सालों में निवेशकों की संपत्ति को बढ़ाया तीन गुना …..
    Next Article हिंदुजा परिवार ने स्विस कोर्ट के 4 साल के सजा के फैसले को दी चुनौती…….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में बनेंगे 2.88 लाख नए घर, महिलाओं को मिला बड़ा हिस्सा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी…

    February 24, 2026

    नौकरी के लिए अब नोएडा-दिल्ली जाने का झंझट खत्म इन 13 कंपनियों ने दिए 400 रोजगार…

    February 24, 2026

    SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल की समस्या निपटाएंगे यहां के जज…

    February 24, 2026

    महामुकाबला फुल शेड्यूल जारी, 14 जून को एजबेस्टन में भारत-पाकिस्तान …

    February 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में बनेंगे 2.88 लाख नए घर, महिलाओं को मिला बड़ा हिस्सा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी…
    • नौकरी के लिए अब नोएडा-दिल्ली जाने का झंझट खत्म इन 13 कंपनियों ने दिए 400 रोजगार…
    • SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल की समस्या निपटाएंगे यहां के जज…
    • महामुकाबला फुल शेड्यूल जारी, 14 जून को एजबेस्टन में भारत-पाकिस्तान …
    • राज्य का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा, केंद्रीय कैबिनेट में प्रस्ताव को मिली मंजूरी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?