Uttar Pradesh: एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. उत्तर प्रदेश के उन्नाव के असोहा ब्लॉक के इस्लामनगर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका ने मासूम छात्रा को थप्पड़ों से पीटा.
दर्जनों बच्चो पर कहर बरपा चुकी हैं. बच्ची जब घर पहुँची तो उसके गालों पर निशान देख परिजनो ने स्कूल की प्रधान शिक्षिका से शिकायत की. शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में टीचर के खिलाफ जांच के आदेश दिए है.
विडियो में शिक्षिका सुशीला कुमारी तीस सेकेंड में बच्ची को दस थप्पड़ मारते हुए दिख रही हैं. होमवर्क न पूरा करने पर बेरहम शिक्षिका सुशीला कुमारी ने 5 साल की बच्ची को कई तमाचे जड़ दिये.
शिक्षिका इतनी नाराज हुई कि बच्ची के बाल खिंच कर सिर्फ तीस सेकेंड में ही दस तमाचे मार दिए. सुशीला कुमारी पर आरोप है कि उन्होंने इस्लाम नगर के रहने वाले रमेश कुमार की बेटी तन्नू को होमवर्क पूरा न करने की वजह से पीटा.
महिला शिक्षामित्र सुशीला कुमारी ने छात्रा के बाल खिंचकर, कान पकड़कर कई तमाचे जड़े, जिसका किसी ने कक्षा के बाहर खिड़की से वीडियो बना लिया और वायरल भी कर दिया.