नई दिल्ली :- भारतीय टीम के चयन का दिन नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे चयनकर्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आईपीएल 2024 में कई ऐसा युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है। ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने चयनकर्ताओं को महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं
जियो सिनेमा के ‘राउंड द टेबल शो’ में जागरण ऑनलाइन के खेल संवाददाता उमेश कुमार के सवाल का जवाब देते हुए पैनल एक्सपर्ट जहीर खान ने चयनकर्ताओं को अहम सलाह दी। जहीर खान से सवाल किया गया कि वो कौन से लेफ्ट आर्म पेसर्स हैं जो आगामी टी20 वर्ल्ड के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह बना सकते हैं? इसके जवाब में जहीर ने चार युवा खिलाड़ियों का नाम बताया। उनका मानना है कि आईपीएल में उनके प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की निगाह होगी और वो अगर अच्छा करते हैं तो टीम में अपनी जगह बना सकते हैं।
बता दें कि भारत को 2011 और 2012 के बाद से जहीर खान, आशीष नेहरा और इरफान पठान के बाद बेहतरीन लेफ्ट आर्म पेसर्स नहीं मिले। हालांकि, पिछले कुछ सालों में जो लेफ्ट आर्म बॉलर्स टीम में खेले, उनमें खलील अहमद, जयदेव उनादकट, बरिंदर सरन, चेतन साकरिया, टी नटारजन और अर्शदीप सिंह शामिल रहे हैं।
