Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Asia Cup 2025 के बीच टीम इंडिया को मिल गया नया स्पॉन्सर, Dream11 की जगह अब छपेगा ये नाम, इतने करोड़ में हुई डील…
    खेल

    Asia Cup 2025 के बीच टीम इंडिया को मिल गया नया स्पॉन्सर, Dream11 की जगह अब छपेगा ये नाम, इतने करोड़ में हुई डील…

    By Tv 36 HindustanSeptember 16, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भारतीय क्रिकेट टीम का नया जर्सी स्पॉन्सर आखिरकार तय हो गया है। अब Apollo Tyres आधिकारिक तौर पर टीम इंडिया की जर्सी पर अपना लोगो सजाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह ऐलान Dream11 के साथ हुई स्पॉन्सरशिप डील को रद्द करने के बाद किया।

    दरअसल, केंद्र सरकार ने हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग पर असली पैसे से खेले जाने वाले गेम्स को प्रतिबंधित कर दिया है। इस फैसले का सीधा असर Dream11 पर पड़ा और कंपनी की स्पॉन्सरशिप डील समय से पहले ही खत्म कर दी गई।

    Apollo Tyres का बड़ा ऑफर

    2 सितंबर को BCCI ने जर्सी स्पॉन्सरशिप के लिए बोली प्रक्रिया जारी की थी। इसमें गेमिंग, बेटिंग, क्रिप्टो और तंबाकू कंपनियों को बाहर रखा गया था। वहीं बैंकिंग, इंश्योरेंस, खेल-कपड़े, कोल्ड ड्रिंक और घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनियों को भी प्रतिबंधित किया गया, क्योंकि इन क्षेत्रों में पहले से बोर्ड के स्पॉन्सर्स मौजूद हैं।

    इस प्रक्रिया में Apollo Tyres ने सबसे मजबूत दांव खेला। कंपनी ने हर मैच के लिए 4.5 करोड़ रुपये देने की पेशकश की, जो Dream11 के 4 करोड़ रुपये प्रति मैच से अधिक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Canva’ और JK Tyres’ ने भी टीम इंडिया का नया जर्सी स्पॉन्सर बनने के लिए बोली लगाई थी, लेकिन इसी वजह से Apollo Tyres ने यह रेस जीत ली। नया करार 2027 तक लागू रहेगा। इस दौरान भारतीय टीम करीब 100 से 120 मैच खेलेगी, जिससे BCCI को करीब 450 से 540 करोड़ रुपये मिलेंगे।

    फिलहाल स्पॉन्सर के बिना खेल रही थी टीम
    Dream11 के हटने के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशिया कप में और महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ में बिना किसी जर्सी स्पॉन्सर के मैदान पर उतरी थी। ऐसे में टीम इंडिया के फैंस भी नई स्पॉन्सरशिप को लेकर उत्सुक थे। अब इस ऐलान के बाद खिलाड़ियों की नई जर्सी पर Apollo Tyres का लोगो नजर आएगा।

    Dream11 ने BCCI के साथ की थी 358 करोड़ रुपये की डील
    Dream11 ने जुलाई 2023 में BCCI के साथ 358 करोड़ रुपये की बड़ी डील की थी। इसके तहत कंपनी ने भारतीय पुरुष, महिला, अंडर-19 और इंडिया-ए टीम की जर्सी पर स्पॉन्सर राइट्स हासिल किए थे।

    Dream11 सिर्फ भारतीय क्रिकेट तक ही सीमित नहीं रहा। इसने IPL में भी बड़ा निवेश किया और एमएस धोनी, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को ब्रांड एंबेसडर बनाया। साल 2020 में यह IPL ट्रॉफी का स्पॉन्सर भी रहा। इसके अलावा कैरेबियन प्रीमियर लीग, ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग, न्यूजीलैंड की सुपर स्मैश और ICC के साथ भी Dream11 की साझेदारी रही है।

    खेल इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का कहना है कि Apollo Tyres के जुड़ने से न केवल भारतीय टीम को एक मजबूत ब्रांड सहयोग मिलेगा, बल्कि यह सौदा Apollo Tyres की ब्रांड वैल्यू को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाई देगा।

    Post Views: 290

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्रॉस लेग करके बैठना आपको भी लगता है बहुत स्टाइलिश? स्टाइल के चक्कर में सेहत पर पड़ेगा बुरा असर…
    Next Article थाली में खाना छोड़ना क्यों माना जाता है पाप, जानिए हिंदू मान्यताओं में छिपा बड़ा राज…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…

    February 17, 2026

    बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…

    February 17, 2026

    आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…

    February 17, 2026

    तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?