सिडनी। वर्ल्ड कप 2022 में भारत और नीदरलैंड्स के बीच आज सिडनी में खेले गए मैच के भले ही विजेता टीम इंडिया रही हो. मगर स्टेडियम में दिल तो किसी और ने जीत लिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड को 180 रन का टारगेट दिया था. इस मैच के दौरान एक ऐसी घटना हुई. जिसकी चर्चा इस समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हो रही है. दरअसल एक लड़के ने एक लड़की को प्रपोज करते हुए रिंग पहनाई है.