फिल्म का दमदार ट्रेलरफिल्म में कंगना भारतीय वायु सेना पायलट की भूमिका निभाती नजर आएंगी। छोटी क्लिप में फ्लाइंग सूट पहने अभिनेत्री को वायु सेना स्टेशन से उड़ान भरने के लिए तैयार होते देखा जा सकता है। वर्दी में एक महिला के रूप में वह सशक्त नजर आ रही हैं। साथ ही इसमें उनका असरदार डायलॉग भी है. वो कहती हैं, “भारत को छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं.” टीजर रिलीज होने के साथ-साथ एक्ट्रेस ने ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.
कब आएगा ट्रेलर?सर्वेश मेवारा के डायरेक्शन में बनी ‘तेजस’ का ट्रेलर इंडियन एयरफोर्स डे पर यानी कि 8 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है।कब रिलीज हो रही फिल्म?तेजस का टीजर और ट्रेलर की डेट के साथ कंगना ने फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी है. ये फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
