Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » किशोरों ने फिरौती के लिए दोस्त का किया अपहरण, फिर पकड़े जाने के डर से कर दी हत्या, हत्या से पहले अंतिम इच्छा की पूरी
    अपराध

    किशोरों ने फिरौती के लिए दोस्त का किया अपहरण, फिर पकड़े जाने के डर से कर दी हत्या, हत्या से पहले अंतिम इच्छा की पूरी

    By Tv 36 HindustanAugust 28, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल तीन किशोरों ने पहले फिरौती के लिए अपने दोस्त का अपहरण किया और फिर पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपी किशोरों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने एक तालाब से शव बरामद कर लिया है और मामले की आगे जांच कर रही है।

    घटना नादिया जिले के कृष्णानगर के घुरनी इलाके की है। जहां रहने वाला 14 वर्षीय एक लड़का शुक्रवार से लापता था। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला यह लड़का दुकान से कुछ सामान लेने के लिए घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार को किशोर की मां के पास तीन लाख रुपए की फिरौती का फोन आया। जिसके बाद महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की। दरअसल महिला के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी और वह आया का काम करती है। वह तीन लाख रुपए देने में समर्थ नहीं थी। जिसके चलते महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी।

    दोस्तों ने ही अपहरण कर की हत्या
    जांच के दौरान पुलिस ने तीन किशोरों को पकड़ा। ये तीनों किशोर उसी स्कूल में कक्षा 10 के छात्र हैं। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपहरण और हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी किशोरों ने बताया उन्हें वीडियो गेम्स खेलने के लिए कंप्यूटर चाहिए था। इसके लिए ही उन्होंने किशोर का अपहरण किया और उसकी मां को फोन कर तीन लाख रुपए की फिरौती मांगी। फिरौती नहीं मिलने पर आरोपियों ने बीती 25 अगस्त को किशोर की गला घोंटकर हत्या कर दी।

    हत्या से पहले अंतिम इच्छा भी पूरी की
    आरोपियों ने बताया कि उन्होंने किशोर की हत्या करने से पहले उसकी अंतिम इच्छा भी पूरी की और उसे रसगुल्ले और कोल्ड ड्रिंक भी पिलाई। इसके बाद हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों ने शव को एक बोरे में भरकर शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने तालाब से शव बरामद कर लिया है। पुलिस का मानना है कि तीनों को फिरौती के लिए फोन करने के बाद एहसास हुआ कि गरीब मां फिरौती के तीन लाख नहीं दे पाएगी और किशोर को छोड़ने पर उन्हें पहचाने जाने का डर था, इसलिए तीनों ने किशोर की हत्या कर दी। बंगाल पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में आवेदन दिया है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar hindinews kidnapped Kolkata Today news अपराध अपहरण
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुस्लिम युवती को दूसरे धर्म के लड़के के साथ देखकर युवकों ने जताई आपत्ति, एक युवक गिरफ्तार
    Next Article ब्रेकिंग :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को लिखा पत्र, इन बातों पर किया अनुरोध
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम ने की बहरीन पर ईरानी हमलों की निंदा, सऊदी अरब के क्राउन को भी मिलाया फोन…

    March 2, 2026

    2 मार्च को जलेगी होलिका, लेकिन इस दिन मनायी जाएगी होली, जानें कन्फर्म तारीख…

    March 2, 2026

    प्रेस क्लब परिसर में सजी होली की रंगीन महफिल रंगोत्सव 2026 और महामूर्ख सम्मेलन में शामिल हुए सीएम…

    March 2, 2026

    अगर दोस्त या रिश्तेदार मांग रहे हैं उधार पैसा और रिश्ता दोनों बचाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीका…

    March 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम ने की बहरीन पर ईरानी हमलों की निंदा, सऊदी अरब के क्राउन को भी मिलाया फोन…
    • 2 मार्च को जलेगी होलिका, लेकिन इस दिन मनायी जाएगी होली, जानें कन्फर्म तारीख…
    • प्रेस क्लब परिसर में सजी होली की रंगीन महफिल रंगोत्सव 2026 और महामूर्ख सम्मेलन में शामिल हुए सीएम…
    • अगर दोस्त या रिश्तेदार मांग रहे हैं उधार पैसा और रिश्ता दोनों बचाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीका…
    • मुख्यमंत्री साय से राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने की सौजन्य भेंट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?