पटना:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर होते हुए तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री इतना डरे हुए हैं, वह राज भवन रुकते हैं लेकिन किन-किन लोगों को बुलाया जाता है? क्या-क्या निर्देशित किया जाता है? ये हम सब लोगों को पता है ये लोग घबराये हैं बहुत लोगों को बुलाया गया क्या-क्या चुनाव को लेकर निर्देश दिए प्रधानमंत्री रात के अंधेरे में किन-किन लोगों से मिले यह हम सभी लोगों को पता है.’
