श्रीनगरः– पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। इस बीच LOC (Line of Control) पर पाकिस्तानी सेना की तरफ से कुछ स्थानों पर फायरिंग की गई। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दिया है। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
भारतीय सेना के एक अधिकारी द्वारा बताया कि पाक सेना द्वारा छोटे हथियारों से फायरिंग की गई है। जिसका हमारी तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई है। अभी स्थिति सामान्य है। विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
