Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कनाडा में खालिस्तान के नाम पर चल रही है टेरर कंपनी…..
    शीर्ष आलेख

    कनाडा में खालिस्तान के नाम पर चल रही है टेरर कंपनी…..

    By Tv 36 HindustanSeptember 26, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: कनाडा में खालिस्तान के नाम पर टेरर कंपनी ) चल रही है. ड्रग्स और हथियार की तस्करी, वसूली, हत्या जैसे अपराध से इकट्ठा किये जा रहे फंड का इस्तेमाल भारत विरोधी हरकतों में किया जा रहा है. कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टर्स के लिंक्स को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट में कई अहम खुलासे हुए हैं. कोर्ट में दाखिल एनआईए की चार्जशीट के मुताबिक, अर्शदीप उर्फ अर्श डल्ला और जून में मारे गए हरदीप सिंह निज्जर दोनों मिलकर‘टेरर कंपनी’ चला रहे थे.

    निज्जर खालिस्तानी टाइगर फोर्स (KTF) का चीफ था, जिसकी हत्या लेकर कनाडा और भारत के रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं. जानकारी मिली है कि भारत अब निज्जर के खालिस्तानी आतंकी होने के सबूत देखेगा.राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट के मुताबिक, अर्शदीप उर्फ अर्श ढल्ला कनाडा में रहकर टारगेट किलिंग, एक्सटॉर्शन, टेरर फंडिंग, हत्या की कोशिश, अलग-अलग समुदायों में नफरत और पंजाब के लोगों में दहशत फैलाने का काम कर रहा है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि अर्शदीप निज्जर के साथ मिलकर टेरर फाइनेंसिंग, बॉर्डर पार से ड्रग्स और हथियारों की स्मगलिंग भी करता रहा है.

    वहीं, खालिस्तानियों के निशाने पर पंजाबी फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर रहे हैं. पंजाब के क्लब मालिकों से भी रंगदारी वसूली जाती थी. हवाला के जरिए ये रकम कनाडा पहुंचाया जाता था.एनआईए की चार्जशीट के मुताबिक, अर्शदीप उर्फ अर्श डल्ला और हरदीप सिंह निज्जर पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री और कबड्डी लीग पर भी कब्जा जमाने की फिराक में थे. डल्ला और निज्जर टारगेट किलिंग, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी में भी शामिल थे.

    ये दोनों आतंकी कनाडा का वीजा दिलाकर अच्छी नौकरी और मोटी रकम देने का लालच देकर शूटर्स को रिक्रूट करते थे.टारगेट किलिंग के लिए भर्ती किए 700 शूटर्स चार्जशीट में लिखा है, “ग्लोबल आतंकी हरदीप सिंह निज्जर और अर्श डल्ला ने टेररिस्ट गैंग भी बनाया था. लवप्रीत सिंह उर्फ रवि, राम सिंह उर्फ सोना, गगनदीप सिंह उर्फ गग्गा और कमलजीत शर्मा उर्फ कमल को कनाडा का वीजा दिलाकर पहले वहां नौकरी देने का लालच दिया और फिर सभी को पंजाब में दहशत फैलाने का टास्क दिया. टारगेट किलिंग के लिए दोनों ने 700 शूटर्स भर्ती किए. “

    आतंक फैलाने के लिए करते थे MTSS चैनल का इस्तेमालएनआईए ने अपनी चार्जशीट में यह भी खुलासा किया है कि डल्ला निज्जर के साथ मिलकर अपने गैंग के लोगों को टारगेट की डिटेल्स भेजते थे और उनको हथियार मुहैया कराते थे. बताया जा रहा है कि ये लोग आतंक फैलाने के लिए MTSS चैनल के जरिए शूटर्स को अलग-अलग फंड्स भी मुहैया कराते थे. जिसके बाद एक्सटॉर्शन का पैसा हवाला और अर्शदीप के जरिए कनाडा पहुंचता था.भारत सरकार ने अर्शदीप उर्फ अर्श डल्ला को घोषित किया आतंकीभारत सरकार ने गजट नोटिफिकेशन S.O. 105 (E) निकाल कर कनाडा में बैठे हुए अर्शदीप उर्फ अर्श डल्ला को खालिस्तान टाइगर फोर्स का आतंकी घोषित किया था.

    नोटिफिकेशन में सरकार ने बताया था कि ढल्ला कनाडा में रहकर टारगेट किलिंग, एक्सटॉर्शन, टेरर फंडिंग, हत्या की कोशिश, अलग-अलग समुदायों में नफ़रत फैलाने और पंजाब के लोगों में दहशत फैलाने में लगा हुआ है. ढल्ला अन्य घोषित आतंकी निज्जर का बेहद करीबी था.ADVERTISEMENTटारगेट किलिंग के मामले में डल्ला का कोई सानी नहींजांच एजेंसी की तफ्तीश का खुलासा है कि टारगेट किलिंग के मामले में अर्शदीप डल्ला का कोई सानी नहीं. इसके अलावा उसने खालिस्तान टाइगर फोर्स और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन जैसे आतंकी संगठनों के साथ मिलकर कई मॉड्यूल तैयार किए हैं, जिन्हें चलाने और उसकी साज़िशों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए अर्श डल्ला ने अपने चुने हुए गुर्गों को रखा है.

    डल्ला पर 5 लाख रुपये का इनाम राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला के साथ साथ चंडीगढ़ के गैंग्स्टर गौरव पटियाल उर्फ सौरव ठाकुर उर्फ लक्की को पहले ही भगोड़ा घोषित कर दिया है. NIA की भगोड़ों की उस लिस्ट में पंजाब के 3 और हरियाणा के 4 गैंगस्टर हैं, जिन्हें अब केंद्रीय जांच एजेंसी आतंकी मानकर चल रही है. एनआईए ने उसके ऊपर 5 लाख का इनाम रखा है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभाजपा की दूसरी लिस्ट जारी होने पर कमलनाथ ने कसा तंज….
    Next Article छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिये देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में एक नवनिर्मित “छत्तीसगढ़ निवास” तैयार किया गया ….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?