Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सनातन धर्म में इसलिए सबसे मुख्य हैं भगवान कृष्ण, रामजी से इन चीजों में आगे…
    वास्तु

    सनातन धर्म में इसलिए सबसे मुख्य हैं भगवान कृष्ण, रामजी से इन चीजों में आगे…

    By Tv 36 HindustanMarch 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- कृष्ण का मतलब है जो चराचर जगत के सभी प्राणियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसलिए सृष्टि का कण-कण कृष्ण की ओर आकर्षित होता है। दरअसल, कृष्ण अकेले हैं जो सोलह कलाओं से परिपूर्ण परमपुरुष हैं, इसलिए सृष्टि के समस्त रूप-रंग और आकार-प्रकार कृष्ण में समाए हुए हैं। भगवान राम को शील, सौंदर्य और शक्ति से परिपूर्ण त्रिवेणी संगम कहा गया है। निस्संदेह मर्यादा पुरुषोत्तम राम में ये तीनों गुण समाहित हैं। उल्लेखनीय है कि राम का शील, सौंदर्य और शक्ति का अद्भुत समन्वय पहले से ही कृष्ण में मौजूद है, लेकिन राम में प्रेम और उत्सवधर्मिता के जो तत्व नदारद हैं, वे भी श्रीकृष्ण में साकार हो जाते हैं। सनातन संस्कृति की अवतारी परपंरा में कृष्ण अकेले हैं जो दुखों के महासागर में हंसते-गाते-नाचते द्वीप की तरह हैं। उत्सवधर्मिता भारत की सनातन परंपरा है, उत्सव भारतीय जनमानस की जीवन-शैली का अहम हिस्सा है। और कृष्ण की समस्त लीलाएं यानी जन्म से लेकर देह-विसर्जन तक प्रेम और उत्सव पर आधारित हैं।

    श्रीकृष्ण की लीलाओं का प्रत्येक आयाम सहज और सरल मालूम होता है, पर बाल्यावस्था से लेकर अर्जुन को अपने विराट रूप के दर्शन कराने तक उनकी समस्त लीलाएं हमारा मार्गदर्शन करती हुई विषमताओं से सामंजस्य स्थापित करना सिखाती हैं। छांदोग्य उपनिषद, महाभारत महाकाव्य और भागवत पुराण के अनुसार उनकी जीवन-यात्रा को बाल्यकाल, युवावस्था का मैत्रीभाव, गृहस्थ जीवन, गीता का उपदेशक और संन्यासी के रूप में बांट कर सुगमता से समझा जा सकता है। एक अबोध बालक बचपन के आरंभिक दौर में धूल-मिट्टी में खेलता हुआ,अपनी अदाओं से केवल निश्छल प्रेम ही फैलाता है। माखनचोर के लीलावतार में श्रीकृष्ण ने बालसुलभ-प्रेम का ही विस्तार किया है। जब तक बालक के मानसिक विकास की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं होती तब तक वह हर चतुराई से दूर रहता है। लेकिन मानसिक विकास की शुरुआत होते ही उसके मन में उथल-पुथल का दौर आरंभ हो जाता है। इस स्थिति में बालक को विचारों व भावनाओं को नियंत्रित करने की जरूरत होती है। क्या उचित है, क्या अनुचित है, दोनों के अंतर को समझने के लिए अपने विवेक को जागृत करना पड़ता है।

    कृष्ण द्वारा कंस का वध अहंकार पर विजय प्राप्ति का प्रतीक है। जब व्यक्ति हर तरह के अहं का विसर्जन कर देता है तो उसके हृदय में विनयशीलता और दयालुता स्थापित हो जाती हैं। इन दोनों सद्गुणों को धारण करने पर व्यक्ति गृहस्थ बनने के योग्य हो जाता है। कृष्ण को प्राय: मुरलीधर के रूप में दिखाया जाता है। मुरली को हर वक्त श्रीकृष्ण अपने संग रखते हैं। मुरली आंतरिक रूप से खाली है और उसमें आठ छिद्र भी हैं। यह इस बात का परिचायक है कि जब हमारा अन्तःकरण निर्मल और पारदर्शी हो जाता है तो ईश्वरीय कृपा की अनुभूति होने लगती है। गीताकार के रूप में योगेश्वर श्रीकृष्ण ने कहा, ‘ज्ञानी पुरुष कर्मफल की इच्छा का परित्याग करते हुए कर्म करता है और समस्त प्रकार के बंधनों से मुक्त होकर आध्यात्मिक आनंद को प्राप्त करता है।

    श्रीकृष्ण अर्जुन को निमित्त मानकर जनसाधारण को संदेश देते हैं, ‘अर्जुन! सृष्टि में ज्ञान से श्रेष्ठ कोई दूसरी वस्तु नहीं है और ज्ञान प्राप्ति के लिए श्रद्धा, आस्था और आत्मसंयम को धारण करना अनिवार्य है।’ कृष्ण सदैव कर्म के प्रति प्रतिबद्ध दिखाई देते हैं। वह कोई निजी हित साधने या व्यक्तिगत लाभ उठाने के लिए कर्म से प्रेरित नहीं होते। इसलिए अर्जुन के माध्यम से समस्त संसार को कर्मफल की चिंता से मुक्ति का संदेश देते हैं।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur That is why Lord Krishna is the most important in Sanatan Dharma Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleऑफिस डेस्क पर कभी न रखें ये पौधे, तरक्की में आएगी बाधा और परेशानी…
    Next Article पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गई क्राइम मीटिंग थाना चौकी प्रभारी को होली त्योहार व आगामी लोकसभा चुनाव के लिये दिये आवश्यक निर्देश
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कोविड से मौत पर बीमा कंपनी को बड़ा झटका, उपभोक्ता आयोग ने दिया 12% ब्याज के साथ इतने करोड़ रुपये भुगतान करने का आदेश…

    January 21, 2026

    राजधानी में सजेगा 22 अरब देशों का दरबार, पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत बनेगा ग्लोबल डिप्लोमैटिक हब…

    January 21, 2026

    शहीद कपूर का गैंगस्टर अवतार, शाहिद और तृप्ति के बीच रोमांस या बदला जाने यहां से…

    January 21, 2026

    इस गणतंत्र दिवस समारोह प्रदेश के सभी जिलों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी…

    January 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कोविड से मौत पर बीमा कंपनी को बड़ा झटका, उपभोक्ता आयोग ने दिया 12% ब्याज के साथ इतने करोड़ रुपये भुगतान करने का आदेश…
    • राजधानी में सजेगा 22 अरब देशों का दरबार, पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत बनेगा ग्लोबल डिप्लोमैटिक हब…
    • शहीद कपूर का गैंगस्टर अवतार, शाहिद और तृप्ति के बीच रोमांस या बदला जाने यहां से…
    • इस गणतंत्र दिवस समारोह प्रदेश के सभी जिलों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी…
    • पूरी जगन्नाथ मंदिर के अंदर मिले खून के धब्बे दर्शन रोके गए, हुआ महास्नान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?