Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी, भागलपुर में PM मोदी बोले-जंगलराज वाले आपका हित नहीं कर सकते…
    News

    किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी, भागलपुर में PM मोदी बोले-जंगलराज वाले आपका हित नहीं कर सकते…

    By Tv 36 HindustanFebruary 24, 2025No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     

    नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के भागलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित अन्य नेता भी मंच पर मौजूद रहे।

    प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले बिहार की विकास परियोजनाओं से जुड़ी वीडियो फिल्म का प्रदशन किया गया। इसमें विभिन्न बड़े शहरों को जोड़ने वाले हाइवे, पुल, रेलवे प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी गई। 
      

    कांग्रेस और आरजेडी के लंबे शासन काल ने बिहार तबाह किया और बर्बाद किया है, लेकिन अब हम बिहार के पुराने और गौरवपूर्ण स्वरूप में लानेे काम कर रहे हैं। भागलपुर से तक फोललेन, बिक्रमपुरा से कटारिया तक नई रेललाइन की स्वीकृति दे दी है। विक्रमशिला और नालंदा विवि भारतीय के प्रमुख ज्ञान पुंज थे। हमने फिर पुराने वैभव को लौटाएंगे।  

    बिहार सरकार भागलपुर में बिजली कारखाना लगाने का काम कर रही है। निश्चित ही इससे यहां के विकास और रोजगार के नए अवसर उपत्पन्न होंगे। 

    आज देश के 30 लाख किसान एफपीओ से जुड़े हैं। 40 फीसदी से ज्यादा एफपीओ ऐसे हैं, जो किसानों के कल्याण में सकारात्मक भूमिका 

    हमारी सरकार ने देश में 10 हजार किसान उत्पादक संघ बनाने का लक्ष्य रखा था, आज देश में इस लक्ष्य को प्रात्प कर लिया है। इसमें बिहार का बड़ा योगदान है। बिहार के खगड़िया जिले का एक एफपीओ है, जो केला उत्पादन पर काम रकता है। इसके जरिए तमाम किसानों का फायदा हो रहा है। 

    दलहन और तिलहन उत्पादन के लिए भी हमने कई प्रयास किए हैं। मेरा सपना है कि दुनिया की हर रसोई में भारत के किसानों का उगाया कोई न कोई उत्पाद तो होना ही चाहिए। इस बजट में हमने पीएम धन धान्य योजना की घोषणा की है। इसके तहत हर जिले में दो ऐसी फसलों का चयन किया जाएगा, जिसका उत्पादन वहां सर्वाधिक होता है। बाद में उसके अधिकाधिक उत्पादन के लिए प्रयास किए जाएंगे। 

    नदियों पर पुल न होने से बिहार के लोगों को बड़ी समस्या होती है, लेकिन हम बिहार में अनेकों पुल बनाने जा रहे हैं। गंगा पुल में 1100 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। बाढ़ की समस्या से निजात के लिए हमने हजारों करोड़ खर्च किए हैं। हमने एक सिंचाई परियोजना की घोषणा की जिससे मिथलांचल के लाखों किसानों को फायदा होगा।  

    साथियो भारत आज कपड़े का भी बहुत बड़ा निर्यातक बन गया है। देश में कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। भागलपुर सिल्क पूरे हिंदुस्तान में प्रसिद्ध है। केंद्र सकरार रेशम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए फैब्रिक सिल्क यूनिट को बढ़ावा दे रही है। भागलपुर के बुनकर साथियों को आधुनिक तकनीक और आर्थिक मदद मिलेगी। 

    अब मखाना की बारी है। मैं खुद इसका उपयोग करता हूं। बिहार के मखाना को दुनिया के बाजार में फैलाना है। इस बार के बजट में हमने मखाना किसानों के लिए बड़ी राशि आवंटित की है। बजट में बिहार के किसानों और नवजवानों के लिए नेशनल इंस्टीट्यटू ऑफ फूड प्रोसेसिंग के तीन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इनमें से एक भागलपुर, मुंगेर और में बनाए जाएंगे।  

    10 साल पहले बिहार मछली उत्पादन में देश के 10 राज्यों में सबसे पीछे था, लेकिन अब वह देश में नंबर वन है। भागलपुर की पहचान तो डालफिन से होती रही है। पिछले 10 सालों में कृषि का निर्यात तेजी से बढ़ा है। कई कृषि उत्पाद तो ऐसे हैं, जो पहली बार निर्यात हो रहे हैं।  

    हमने छोेटे किसानों के कल्याण के लिए भी कई योजनाएं शुरू की है। पशुपालन और मछली पालन के लिए कर्ज और अनुदान दिया जाता है। मछली पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया है। पहले मछली हम बाहर से लाते थे, लेकिन भारत आज इसमें आत्मनिर्भर बन गया है।  

    ये कांग्रेस वाले और जंगलराज वालों की सरकार में जितना कृषि का बजट था, उतना तो हमने किसानों के खाते में बिभिन्न योजनाओं से डालते हैं। पहले ओला पाला जैसी आपदा में किसानों को बेसहारा जोड़ दिया जाता था, लेकिन हमने पीएम फसल बीमा योजना बनाई। जिसके तहत पौने 2 लाख करोड़ रुपए दे चुके हैं। 

    अभी तक लगभग 3 लाख 70 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में पहुंच चुके हैं। आज कोई बिचौलिए नहीं हैं। किसानों के सीधे खाते में यह राशि पहुंचती थी। पहले यह रुपया बिचौलिए हड़प लेते थे। लेकिन ये मोदी है, किसानों के हक का रुपए किसी को नहीं खाने देंगे। 

    हमारी सरकार किसानों के बारे सोचती है। उनकी भलाई के काम करती है। इसलिए यूरिया के लिए किसानों को रुपए खर्च करने पड़ते थे, वह रुपए सरकार खर्च करती है। 12 लाख करोड़ रुपए हमने देश के करोड़ों किसानों के जेब से बचाया है।   

    पीएम मोदी ने कहा, एनडीए सरकार न होती तो आज भी किसानों को खाद के लिए लाठियां खानी पड़ती। बिहार का खाद कारखाना बंद पड़ा होता। यूरिया की एक बोरी भी 3 हजार रुपए की मिलती। 

    जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं, वह इन स्थतियों को कभी नहीं बदल सकते। NDA सरकार ने स्थितियों को बदला है। पहले यूरिया की कालाबाजारी होती थी, किसानों को परेशान होना पड़ता था, लेकिन हमने तो कोरोना के समय भी किसानों को भरपूर खाद उपलब्ध कराई है। 

    साथियों मैंने लाल किले से समाज की 4 जातियों के बारे बताया था। जिसमें गरीब, किसान, महिला और युवा शामिल हैं। किसान हमारी पहली प्राथमिकता में हैं। किसान हमेशा संकट से घिरा रहता है।  

    पीएम मोदी ने कहा, पीएम किसान निधि से बिहार 74 हजार से ज्यादा किसान लाभान्वित हो रहे हैं। उनके खाते में अब तक 18 हजार करोड़ से अधिक पहुंच चुके हैं। 

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, साथियो महाकुंभ के समय में बिहार की इस धरती पर आना बड़ा सौभाग्य है। इस धरती में आस्था भी है और विरासत और विकसित भारत का सामर्थ भी है। 

    भागलपुर तिल्का माझी की भूमि है। शिवरात्रि के पवित्र मौके पर मुझे पीएम किसान निधि की 19वीं किस्त के 22 हजार करोड़ सिंगल क्लिक से जैसे ही मैंने राशि ट्रांसफर की। किसान मोबाइल देखने लगे। उनके चेहरे खिल गए।

    Post Views: 1,015

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleथोड़ी सी सावधानी से डायबिटीज के मरीज भी ले सकते हैं होली का मजा, एक्सपर्ट से जानें तरीका…
    Next Article बजट सत्र की शुरुआत, विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का बजट जनकल्याणकारी होगा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?