Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 एसईसीएल कुसमुंडा में 54 वां संभागीय खो-खो प्रतियोगिता का हुआ समापन
    कोरबा

    केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 एसईसीएल कुसमुंडा में 54 वां संभागीय खो-खो प्रतियोगिता का हुआ समापन

    By Tv 36 HindustanApril 26, 2025Updated:April 26, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा / केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 एसईसीएल कुसमुंडा में 54 वां संभागीय खो-खो प्रतियोगिता का समापन समारोह संपन्न हुआ। इस खो-खो प्रतियोगिता के अंतर्गत आयु वर्ग 14 और 17 के अंतर्गत 13 टीम एवं लगभग 164 विद्यार्थियों ने अपनी खेलकूद प्रतिभा का प्रदर्शन किया । इस अवसर पर प्राचार्य और उपप्राचार्य का पुष्प देकर स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता के विषय में खेलकूद शिक्षक आर.के. प्रधान ने संपूर्ण जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से बताया। आयु वर्ग 14 के अंतर्गत फाइनल मैच पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धमतरी और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर के बीच में हुआ जिसमें पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धमतरी ने 14 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर ने 11 नंबर अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरीके से आयु वर्ग 17 के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर और पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय रायपुर नंबर एक द्वितीय पाली के बीच में फाइनल मैच हुआ जिसमें पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर 23 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायपुर नंबर एक द्वितीय पाली 15 अंक प्रा्त कर द्वितीय स्थान पर रही। फाइनल मैच में निर्णायक रेफरी गजेंद्र, शेखर, विवेकानंद गोपाल, प्रदीप, रविंदर, शंकर, रविंद्र ध्रुव, एस वर्मा, पार्वती और दिनेश ने निर्णायक की भूमिका निभाई। समापन समारोह में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायपुर नंबर 1 द्वितीय पाली के विद्यार्थी ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहाँ की व्यवस्था बढ़िया थी। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धमतरी के शिक्षक ने व्यवस्था को अति उत्तम बताते हुए विद्यालय की सराहना की। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कवर्धा के खेलकूद शिक्षक अजीत कुमार चौरसिया पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे, उन्होंने पूरी प्रतियोगिता की पारदर्शिता पर अपने विचार प्रस्तुत किये और बताया कि ग्रीष्म ऋतु होते हुए भी यहां की खेलकूद योजना, खेलकूद करने का समय सुबह और शाम करते हुए हमने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों और अनुरक्षकों की सराहना की और कहा कि यही खेल भावना हमें हमारे देश को आगे बढ़ती है। उपप्राचार्य ने सभी का धन्यवाद किया। अंत में खेलकूद ध्वज उतारते हुए उसे खेल शिक्षक आर के प्रधान को सौंप दिया गया और इस तरीके से इस प्रतियोगिता का समापन संपन्न हुआ।

    Post Views: 1,020

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपाली में राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन बैंकिंग फ्रॉड से बचने दी गई जानकारियां …
    Next Article 1win Bonus Regarding South Africa: Promotional Code Upward To 1000$
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…

    March 3, 2026

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…

    March 3, 2026

    होली, ईद एवं गुड फ्राइडे को शांति और सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील…

    March 1, 2026

    होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…
    • मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…
    • NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…
    • पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…
    • कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?