मध्यप्रदेश:- छिंदवाड़ा में सामूहिक हत्या की बड़ी वारदात सामने आई हैं। यहाँ एक शख्स ने आठ लोगों की निर्दयता से हत्या कर दी हैं। आरोपी ने सभी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की हैं।बताया जा रहा हैं कि इस सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने ख़ुदकुशी कर ली हैं। एक साथ 8 हत्या और एक आत्महत्या के बाद इलाके में दशहत और सनसनी का माहौल हैं। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी हैं। यह पूरी वारदात माहुलझिर थाने के बोदल कछार गांव में सामने आया हैं। कातिल घर का मुखिया बताया जा रहा हैं जबकि मारे गए सभी घर के सदस्य हैं।कारण अज्ञात मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा आरोपी आदिवासी परिवार के 4 महिला,3 बच्चे,2 पुरुष शामिल मृतको में मां, भाई ,भाभी, बहिन, पत्नी बच्चे, और भतीजे शामिल आरोपी और म्रतक दिनेश आदिवासी बताया जा रहा।
