कोरबा /कटघोरा/प्रार्थी सोन कुमार पिता दशरथ सिंह कुसवाहा पुरानी बस्ती थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि शाम लगभग 5 से 5.30 के मध्य घर के पीछे दरवाजा की कुंडी तोड़कर किसी अज्ञात चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर किमती एक लाख के लगभग एवं नगद रकम पंद्रह हजार रु चोरी कर लिया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम किया गया ।पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के द्वारा दिन में चोरी मामले को गम्भीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कटघोरा को त्वरित कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुआ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चोरी के संबंध आसपास के लोगों से पूछताछ कर CCTV फूटेज देखा गया जिसमें हुलिया के आधार पर करन राज पटेल को पकड़कर पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया।आरोपी के निशानदेही में चोरी किए गए सम्पूर्ण मशरुका बरामद कर आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कटघोरा निरीक्षक अश्वनी राठौर के नेतृत्व में स उ नि जितेंद्र यादव प्रआर संदीप पाण्डेय, सुरेश तंवर आरक्षक पुरंजन साहू, महेन्द्र चंदा का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।