रिपोर्ट रमाकांत सोनी संभाग ब्यूरो रीवा
रीवा / मनगवां थाना से हथकड़ी खोलकर भगा एनडीपीएस एक्ट का गिरफ्तार आरोपी युवक को मनगवां पुलिस ने 36 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को 4 किलोमीटर तक तंग गलियों जंगल के रास्ते से आरोपी पुलिस और पब्लिक को दौड़ाते रहा उसके बाद कहीं जब थक हार गया तो आरोपी को पुलिस ने जनता के सहयोग से पकड़ कर अपने कस्टडी में लिया मनगवां थाना के टीआई जेपी पटेल जानकारी देते हुए बताया है.कि लौर थाना क्षेत्र के सरई दुगावा के पास से आरोपी पकड़ा गया है बताया गया कि सुबह 10:00 बजे किसी मोटरसाइकिल में लिफ्ट लेकर निकला और दिन भर भटकता रहा पुलिस के डर से छुटकारा पाने पुलिस को इसकी सूचना लगी तो जनता के सहयोग से घेराबंदी कर आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अंततः मनगवां पुलिस को सफलता मिली।