
भोपाल। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने धोखाधड़ी के एक मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को जेल ले जाते समय अपने भाई की मदद से एक आरोपी वाहन से कूदकर लालघाटी से फरार हो गया था। अब मामले में क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सीहोर से गिरफ्तार कर लिया है। साइबर सेल ने धोखाधड़ी के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अमोल गोडगे सहित छह आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। गुरुवार को सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए।
साइबर सेल के प्रधान आरक्षक जसवंत सिंह अपने साथियों के साथ सरकारी जीप से सभी आरोपियों को जेल लेकर जा रहे थे। करीब साढ़े छह बजे लालघाटी चौराहे पर पुलिस की जीप रेड सिग्नल पर रुकी। इसी दौरान आरोपी अमोल गोडगे (उम्र 24) पिता अंबाडा गोडगे निवासी 70 क्वाटर लहापुर भोपाल पुलिस के हिरासत से फरार हो गया था। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी थी। जिसे बीती रात क्राइम ब्रांच की टीम ने सीहोर जिले से अरेस्ट किया