Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सचिन पायलट के आने से छत्तीसगढ़ की राजनीति पर पड़ेगा ये असर,CM विष्णुदेव ने बताया बड़ा राज…..
    छत्तीसगढ

    सचिन पायलट के आने से छत्तीसगढ़ की राजनीति पर पड़ेगा ये असर,CM विष्णुदेव ने बताया बड़ा राज…..

    By Tv 36 HindustanDecember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:- बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल करने के बाद विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाया तो वहीं हार का सामना करने वाली कांग्रेस का अपने नेताओं से भरोसा उठता दिखाई दिया. सचिन पायलट को राजस्थान से हटा कर छत्तीसगढ़ का पार्टी प्रभारी बना दिया गया. अब लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ में आना पार्टी को कितना फायदा पहुंचाएगा, इसका जवाब तो वक्त के हाथों में है लेकिन इसको लेकर सीएम विष्णु देव साय ने बड़ा बयान दिया है. 

    सीएम साय का कहना है कि सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ प्रभारी बनाने पर भी कोई असर नहीं होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का असर पूरे देश में है और छत्तीसगढ़ में भी पीएम मोदी के असर की वजह से ही यहां बीजेपी की सरकार बनी. इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी सभी 11 सीटें जीतने वाली है. लोकसभा में बीजेपी की जीत होगी.

    नए मंत्रियों को कब बंटेंगे विभाग?
    इतना ही नहीं, सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि बीजेपी एकमात्र पार्टी है जो सामान्य कार्यकर्ता को, किसान आदिवासी के बेटे को मुख्यमंत्री बना सकती है. वहीं, उन्होंने यह जानकारी भी दी कि शीर्ष नेतृत्व से उनकी मुलाकात हो गई है और जल्द ही ने गठित मंत्रिमण्डल को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी. 

    छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगा बोनस

    सीएम विष्णु देव साय ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर छत्तीसगढ़ के किसानों के लाभ की बात होने जा रही है. किसानों के खाते में आज बोनस राशि डाली जाएगी. वहीं, पीएम मोदी की तारीफ करते हुए विष्णु देव साय ने कहा कि यह पीएम मोदी की गारंटी का ही नतीजा है कि हमने पहली ही कैबिनेट बैठक में पीएम आवास के 18 लाख मकान स्वीकृत किए. 

    राम मंदिर उद्घाटन पर सीएम साय का बयान

    सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि धर्म और हिंदुत्व बड़ा एजेंडा है, हम हिंदू हैं सनातनी हैं. राम मंदिर जाएंगे और पूरे प्रदेश के लोगों को भी दर्शन करवाएंगे. इसके अलावा, IAS, IPS अधिकारियों के तबादलों की समीक्षा होने की बात करते हुए उन्होंने बताया कि तबादला सामान्य प्रक्रिया है, जल्द होगा. वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम साय बोले कि कांग्रेस सरकार में हुए भ्रष्टाचार की जांच भी करवाई जाएगी. 

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur The arrival of Sachin Pilot will affect the politics of Chhattisgarh Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticlePulsar की लंका लगाने आ रही TVS की स्पोर्टी बाइक,67kmpl के बढ़िया से माइलेज के साथ दिलो पर करेगी राज….
    Next Article रणबीर और आल‍िया ने दुन‍िया को पहली बार द‍िखाई अपनी ब‍िट‍िया की झकल,राहा है क्‍यूटनेस का भंडार….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…

    February 15, 2026

    आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…

    February 15, 2026

    रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…

    February 15, 2026

    क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…
    • आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…
    • रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…
    • क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…
    • आज महाशिवरात्रि पर रायगढ़ बाबा धाम पहुंचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?