बलौदाबाजार, 21 मार्च। नगर में आयोजित शतचण्डी महायज्ञ से माहौल भक्तिमय हो गया है सैकडों की संख्या में शतचण्डी महायज्ञ में पहुँचकर आशिर्वाद प्राप्त कर रहे है।
यज्ञ के छठवे दिन हवन पूजन कर रात्रि मे दीपप्रज्जवलन किया गया तत्पश्चात भागवथ कथा प्रवचन व सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए वृंदावन से आयी सुश्री वसुधा ने कहा कि इस जीवन में अपने मातापिता की सेवा अवश्य करे उन्हें वृद्धाश्रम नहीं भेजे। उनके परलोक सिधारने के पश्चात आप कितना भी पूजापाठ कर ले लोगो को भोजन करा दे उसका फल नही मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि आजकल अधिकतर युवा भटक गये है इसलिए समाज में बुराइयों का बोलबाला है।

भटकने से बचने के लिए हमे भगवत भजन करना चाहिए अपनी सनातन संस्कृति को अपनाना चाहिए इससे स्वयं के साथ विश्व मे व्याप्त बुराईयो से निजात पाया जा सकता है। इस अवसर पर 51जोडो के साथ सैकडों लोगो ने सुंदरकांड का पाठ भी किया। आज शाम को खेली जायेगी वृंदावन की प्रसिद्ध फूलों की होली जिसकी तैयारी मे जुटे है यज्ञ समिति के सदस्य।