रायपुर, 20 मार्च। राजधानी रायपुर में पुलिस द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। गंज थाने के पास बने पुलिस क्वार्टर में एक कांस्टेबल का लाश मिला है। पुलिसकर्मी ने कमरे में लगे पंखे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाले पुलिसकर्मी का नाम रविंद्र पाटले था। जानकारी के अनुसार, गंज थाने के करीब बहुत से पुलिस क्वार्टर बनाए गए हैं।
इस 4 मंजिला इमारत में बहुत से पुलिसकर्मी रहते हैं। रविंद्र भी अपनी ड्यूटी के बाद अपने कमरे में ही था। सुबह वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला। इस पर उसके साथियों ने दरवाजा खटखटाया। जब उन्होंने खिड़की से देखा तो उन्हें फंदे से लटकी रविंद्र की लाश में नजर आई। इसके बाद दरवाजा तोड़कर रविंद्र का शव बाहर निकाला गया। अब लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि 29 साल का आरक्षक रविंद्र पाटले आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में पदस्थ था। आर्थिक अनियमितता की शिकायत पर जांच और कार्रवाई में अफसरों की टीम में शामिल रहता था।बताया गया कि रविंद्र कभी भी अकेला नहीं रहता था। वह हमेशा कर्मचारियों के साथ मिलजुल कर हंसी मजाक किया करता था। उसकी शादी भी तय हो चुकी थी और एक-दो दिन में शादी की तारीख भी तय होने वाली थी।
इसे लेकर वह घर वालों से बातचीत किया करता था। लेकिन अचानक हुई इस घटना से सभी लोग दंग रह गए हैं। फिलहाल, पुलिस को रविंद्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।