हमदानिया: शादी वाला घर या चारों ओर खुशियों का महौल। लेकिन अगर शादी वाले घर में कोई घटना हो जाए तो खुशियों के माहौल के बीच चिंता की लकीर खींच जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने इन दिनों सामने आया है, जहां शादी समारोह में शामिल हुए लगभग 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं, शादी में शामिल 130 से अधिक लोग झुलस गए। अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना उत्तर-पश्चिमी प्रांत निवेवेह के हमदानिया जिले की है। दुल्हन का नाम हनीन और दूल्हे का रेवान इशो है। पहले ऐसा माना गया था कि इन दोनों की भी मौत हो गई है। लेकिन फिर बाद में पता चला कि ये इरबिल के एक अस्पताल में भर्ती हैं। आग लगने की वजह पटाखों को बताया जा रहा है। उस वक्त दूल्हा और दुल्हन डांस कर रहे थे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें हनीन (दुल्हन) काफी डरी हुई दिख रही हैं। आसपास की दीवारें आग से लिपट जाती हैं और छत नीचे गिरने लगती है। इसके बाद ये कपल अपनी जान बचाने के लिए रसोई के दरवाजे की तरफ भागता है।
देश के गृह मंत्रालय का कहना है कि इवेंट हॉल के मालिक समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सरकार ने मामले में तुरंत जांच कर 72 घंटों के भीतर नजीते बताने का ऐलान भी किया है। दूल्हे के पिता का कहना है कि वो ये मानते हैं कि आग लगने के लिए हॉल का मालिक जिम्मेदार है। इस घटना ने पूरे देश को इस कदर झकझोर दिया है कि सरकार ने होटल, स्कूल और अस्पताल जैसी सार्वजनिक जगहों के तत्काल निरीक्षण का आदेश दिया है।