भरतपुर:- नगर निगम में तैनात सफाई कर्मचारी दिनेश नमक कटरा इलाके में सोमवार सुबह नाली की सफाई कर रहा था। उसी गली से सांड गुजर रहा था। दिनेश ने इस पर ध्यान भी नहीं दिया। वह काम में व्यस्त था। सांड गली में आकर उसके पीछे खड़ा हो गया। कुछ सेकेंड सांड ने दिनेश को देखा। फिर वह धीरे-धीरे दिनेश के बिल्कुल पीछे आ गया।
कुछ क्षण बाद ही सांड ने अपनी सींगों पर उठाकर दिनेश को सामने दीवार पर दे मारा। करीब 3 फीट तक उसने उछाल दिया था। दिनेश सिर के बल नाली में गिरा। इसके बाद सांड वहां से निकल गया। आसपास के लोगों ने यह देखा तो होश उठ गए। उन्होंने दिनेश को संभाला। दिनेश के सिर और कमर में गहरी चोट लगी। फिलहाल सफाई के काम से छुट्टी लेकर दिनेश घर पर आराम कर रहा है।यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। सफाई कर्मचारी की कमर और सिर में चोटें आई हैं।