Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » केंद्र ने भेजी BSF की 5 अतिरिक्त कंपनियां ,वक्फ कानून को लेकर हिंसा चरम पर, अब तक 3 लोगों की मौत…
    समाचार

    केंद्र ने भेजी BSF की 5 अतिरिक्त कंपनियां ,वक्फ कानून को लेकर हिंसा चरम पर, अब तक 3 लोगों की मौत…

    By Tv 36 HindustanApril 13, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ भड़के विरोध प्रदर्शनों ने उग्र रूप धारण कर लिया है। हालात इतने बिगड़ गए कि हिंसा की आग में तीन लोगों की जान चली गई, जिनमें एक दिल दहला देने वाली घटना में पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

    इस हिंसा की भयावहता को देखते हुए केंद्र सरकार भी हरकत में आ गई है और अब स्थिति को काबू में करने के लिए BSF की 5 अतिरिक्त कंपनियों को मुर्शिदाबाद में तैनात किया है।

    पहले से ही मौजूद 300 BSF जवानों के अलावा अब इन अतिरिक्त टीमों के आने से सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई है। दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के आईजीपी करणी शेखावत ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि, “हमारी टीमें राज्य पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही हैं और स्थिति को कंट्रोल में लाने में पूरी मदद कर रही हैं। हमारा मकसद शांति बहाल करना है।”

    हाई कोर्ट का सख्त रुख
    इस पूरे मामले पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने भी सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उसकी संवैधानिक जिम्मेदारी है। जस्टिस सेन ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी तरह की हिंसा पर तत्काल लगाम लगाई जानी चाहिए।

    कोर्ट ने राज्य सरकार से हिंसा की मौजूदा स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और पूछा है कि क्या जरूरत पड़ने पर केंद्रीय बलों की मदद लेने में कोई बाधा है। हालांकि, राज्य सरकार ने जवाब में कहा कि हालात नियंत्रण में हैं और फिलहाल केंद्रीय बलों की जरूरत नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासनिक और पुलिस के वरिष्ठ अफसर मौके पर मौजूद हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    पिता-पुत्र की हत्या ने सबको झकझोरा
    इस बीच शमशेरगंज से आई एक खबर ने पूरे राज्य को दहला दिया। यहां लूटपाट के इरादे से पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने एक ही परिवार के पिता और पुत्र की नृशंस हत्या कर दी। शवों पर गहरी चोटों के कई निशान पाए गए, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि हमला कितना हिंसक था। परिजनों ने बताया कि उन्होंने कई बार पुलिस को फोन किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिल सकी। हिंसा को लेकर पुलिस ने अबतक 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

    Post Views: 730

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article22 दिनों तक 100 से अधिक ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले, ये है वजह…
    Next Article मध्यप्रदेश को मिला 25वाँ अभयारण्य, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सागर में ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर अभयारण्य’ की घोषणा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इन लोगों को भूलकर भी नहीं देखना चाहिए होलिका दहन, जानिए इस दिन क्या करना पड़ सकता है आपको भारी…

    February 22, 2026

    ये है बोर्ड का हाल 12 मार्च का पेपर 20 फरवरी को ही खोल डाला, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप…

    February 22, 2026

    नेता पर मोदी का हमला पीएम बनना चाहते हो तो लोगों के दिल जीतो, रैपिड मेट्रो रेल का किया उद्घाटन…

    February 22, 2026

    समुद्र में महाराष्ट्र के छात्रों के साथ बड़ा हादसा 1 की मौत, 1 लापता CM ने संभाला मोर्चा…

    February 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इन लोगों को भूलकर भी नहीं देखना चाहिए होलिका दहन, जानिए इस दिन क्या करना पड़ सकता है आपको भारी…
    • ये है बोर्ड का हाल 12 मार्च का पेपर 20 फरवरी को ही खोल डाला, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप…
    • नेता पर मोदी का हमला पीएम बनना चाहते हो तो लोगों के दिल जीतो, रैपिड मेट्रो रेल का किया उद्घाटन…
    • समुद्र में महाराष्ट्र के छात्रों के साथ बड़ा हादसा 1 की मौत, 1 लापता CM ने संभाला मोर्चा…
    • प्रदेश में अगले 48 घंटों में बढ़ेगी ठंड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?