Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » केंद्र सरकार ने 14 फसलों के लिए नए न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी प्रदान की……
    News

    केंद्र सरकार ने 14 फसलों के लिए नए न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी प्रदान की……

    By Tv 36 HindustanJune 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार कार्यकाल संभालने के बाद अभी महज 10 दिन हुए हैं. इस बार सरकार का पूरा फोकस किसानों पर है, तभी तो कैबिनेट की पहली बैठक में जहां पीएम-किसान की 17वीं किस्त को जारी करने के फैसले पर हस्ताक्षर किए गए. वहीं अब केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन की 14 फसलों के लिए नए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को भी मंजूरी प्रदान कर दी है. इसमें धान और कपास जैसी मुख्य फसलें भी शामिल हैं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बुधवार को कई मामलों पर विचार हुआ. इसमें सबसे बड़ा फैसला फसलों की एमएसपी को लेकर किया गया. बैठक के बाद खुद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी.

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि साल 2018 के केंद्रीय बजट में सरकार ने एक नीतिगत फैसला लिया था कि किसानों को उनकी फसल की लागत का कम से कम डेढ़ गुना एमएसपी दिया जाएगा. इसी सिद्धांत को ध्यान में रखकर कैबिनेट ने बुधवार को भी एमएसपी की दरें तय की हैं. इस बार खरीफ सीजन की 14 क्रॉप के लिए एमएसपी पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है.धान से लेकर कपास तक का MSPखरीफ सीजन के लिए सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2300 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है. ये पिछली बार के धान एमएसपी से 117 रुपए अधिक है. जबकि 2013-14 में धान का एमएसपी 1,310 रुपए प्रति क्विंटल था. इसी तरह खरीफ सीजन की दूसरी अहम फसल कपास के एमएसपी में भी बढ़ोतरी की गई है. इसकी एक वैरायटी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7,121 रुपए प्रति गांठ और दूसरी वैरायटी का 7,521 रुपए प्रति गांठ कर दिया गया है.मिलेट्स के लिए ये है एमएसपीधान और कपास के अलावा सरकार ने कई मिलेट्स, दलहन और तिलहन फसलों के लिए भी न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा की है

    . इन फसलों की लिस्ट और उनका एमएसपी इस प्रकार है…ज्वार के लिए एमएसपी 3,371 रुपए प्रति क्विंटलरागी के लिए एमएसपी 2,490 रुपए प्रति क्विंटलबाजरा के लिए एमएसपी 2,625 रुपए प्रति क्विंटलमक्का के लिए एमएसपी 2,225 रुपए प्रति क्विंटलमूंग के लिए एमएसपी 8,682 रुपए प्रति क्विंटलतुअर के लिए एमएसपी 7,550 रुपए प्रति क्विंटलउड़द के लिए एमएसपी 7,400 रुपए प्रति क्विंटलतिल के लिए एमएसपी 9,267 रुपए प्रति क्विंटलमूंगफली के लिए एमएसपी 6,783 रुपए प्रति क्विंटलरेपीसीड के लिए एमएसपी 8,717 रुपए प्रति क्विंटलसूरजमुखी के लिए एमएसपी 7,280 रुपए प्रति क्विंटलसोयाबीन के लिए एमएसपी 4,892 रुपए प्रति क्विंटलकैबिनेट में इन फैसलों पर भी लगी मुहरकेंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में गुजरात और तमिलनाडु में 1,000 मेगावाट क्षमता के ऑफशोर विंड एनर्जी ऊर्जा के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है. इस पर कुल 7,453 करोड़ रुपए का खर्च होने हैं

    . महाराष्ट्र के वधावन में बड़े जहाजों के लिए 76,200 करोड़ रुपए की लागत से नए बंदरगाह के विकास को मंजूरी दी गई है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के वाराणसी हवाई अड्डे के विकास के लिए 2,869.65 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूर किए गए हैं.

    Post Views: 1,395

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का किया था आवेदन और नहीं मिल पाया किस्त, तो करें या काम…..
    Next Article नेचुरल चीजों के अलावा योगासन से भी बॉडी को किया जा सकता है डिटॉक्स……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    LPG संकट से होटल और रेस्टोरेंट पर ताला लगने की नौबत, एक्शन में मोदी सरकार, समीक्षा के लिए बनाई …

    March 10, 2026

    योगी की मां हमारी भी मां’, मौलाना की अपमानजनक टिप्पणी पर बरसे शंकराचार्य, जानें क्या कहा…

    March 10, 2026

    इस गांव में सीएम साय की बड़ी घोषणा चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख और सड़क के लिए 20 लाख की स्वीकृति…

    March 10, 2026

    इस फिल्म के रिलीज से पहले ही 3100 रुपये तक दे रहे लोग, पेड प्रीव्यू देखने उमड़ी भीड़…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • LPG संकट से होटल और रेस्टोरेंट पर ताला लगने की नौबत, एक्शन में मोदी सरकार, समीक्षा के लिए बनाई …
    • योगी की मां हमारी भी मां’, मौलाना की अपमानजनक टिप्पणी पर बरसे शंकराचार्य, जानें क्या कहा…
    • इस गांव में सीएम साय की बड़ी घोषणा चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख और सड़क के लिए 20 लाख की स्वीकृति…
    • इस फिल्म के रिलीज से पहले ही 3100 रुपये तक दे रहे लोग, पेड प्रीव्यू देखने उमड़ी भीड़…
    • अगर आपका कार खरीदने का है प्लान थोड़ा रुकिए जल्द आ रही हैं Creta और Fronx जैसी कारों के हाइब्रिड अवतार, माइलेज सुन उड़ जाएंगे होश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?