रायपुर/ हड़ताल के संबंध में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर निकलकर सामनेआ रही है। आगामी होने जा रही हड़ताल पर सरकार हड़ताली गुट पर कार्यवाही कर सकती है।
ऐसी जानकारी आ रही है कि सरकार हड़ताली कर्मचारियों पर सख़्ती के मूड में है। कुछ गुटों ने हड़ताल से किनारा कर लिया है। दूसरी ओर, सरकार ने सभी कलेक्टरों को वैकल्पिक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। संविदा और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मार्फ़त व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ और बारिश की स्थिति में प्रशासन को मुस्तैद रहने कहा गया है। एस्मा लगाए जाने का विकल्प भी सरकार के पास उपलब्ध है। बता दें कि सरकार ने 6 प्रतिशत डीए बढ़ाया है।