
कलेक्टर ने किया स्कूलों का निरीक्षण, कक्षा 8वीं के बच्चों को शाला डौरा, प्राथमिक शाला तथा पूर्व माध्यमिक शाला लिलौटी में अध्ययनरत् विनोद गुप्ता बलरामपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनके पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। पूर्व माध्यमिक शाला डौरा के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों से गणित का प्रश्न हल करने को कहा तथा कक्षा के किसी भी विद्यार्थी द्वारा उक्त प्रश्न को हल नहीं करने पर कलेक्टर ने स्कूल के प्रधान पाठक व अध्यापक पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की, कलेक्टर श्री कुमार ने बीआरसी व प्रधान पाठक को नोटिस जारी करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये। तत्पश्चात कलेक्टर प्राथमिक शाला हरदीदोहर पहुंचे, स्कूल में बच्चों की दर्ज संख्या एवं कम उपस्थिति होने पर एवं प्रधान पाठक के बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा प्रधानपाठक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने बीईओ एवं बीआरसी से गांव के पालकों से बातचीत कर बच्चों को स्कूल भेजने हेतु प्रेरित करने को कहा, साथ ही स्कूल की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिये।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लिलौटी के निरीक्षण के दौरान कक्षा 6वीं की अंजली ने अंग्रेजी, कक्षा 7वीं की बसंती ने हिन्दी का पाठ पढ़कर कलेक्टर को सुनाया तथा कलेक्टर ने कक्षा 8वीं के बच्चों से गणित के प्रश्न हल करवाए। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को देख कर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी से अपने अधिनस्थ कर्मचारियों को स्कूलों का सतत् भ्रमण कर शिक्षा में गुणवत्ता लाने हेतु निर्देशित करने को कहा। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों हेतु गणित एवं अंग्रेजी बिषय समर कैंप लगाने के निर्देश दिए।
