Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » देश की पहली मिनी बुलेट ट्रेन को अब ‘नमो भारत’ के नाम से जाना जाएगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन….
    शीर्ष आलेख

    देश की पहली मिनी बुलेट ट्रेन को अब ‘नमो भारत’ के नाम से जाना जाएगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन….

    By Tv 36 HindustanOctober 20, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली-एनसीआर को जिस रैपिड रेल का पिछले कई सालों से इंतजार था वह अब पटरी पर रफ्तार भरने को तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शुक्रवार को उद्घाटन होने के बाद शनिवार से आम लोग इसमें सफर कर सकेंगे। पहले सफर से पहले इसका नया नामकरण भी कर दिया गया है। देश की पहली मिनी बुलेट ट्रेन को अब ‘नमो भारत’ के नाम से जाना जाएगा। दिल्ली-मेरठ के बीच इस रूट पर अभी ट्रेन 17 किलोमीटर ही दौड़ेगी। साहिबाबाद से दुहाई के बीच 5 स्टेशन का सफर होगा।

    आइए हम आपको इससे जुड़ी हर खास बात बताते हैं।नमो भारत रैपिड रेल की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। हालांकि, अभी इसे अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जाएगा। ट्रेन की औसत गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। मौजूदा समय में नमो भारत देश की सबसे तेज स्पीड से दौड़ने वाली ट्रेन है। वंदे भारत स्पीड की अधिकतम गति अभी 130 किलोमीटर प्रति घंटे की है। हालांकि, वंदे भारत को भी 180 की स्पीड तक दौड़ने के लिए डिजाइन किया गया है।अभी ट्रेन 5 स्टेशन का सफर करेगी।

    इनमें साहिबादा, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन शामिल हैं। दिल्ली से मेरठ तक कुल 25 स्टेशन होंगे, जिनमें 4 भूमिगत स्टेशन हैं। सभी स्टेशन-सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, जंगपुरा, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नार्थ, मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रह्रमपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, दौराला मेट्रो, मेरठ नार्थ, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो।देश की सबसे तेज और हाईटेक ट्रेन में किराया भी काफी कम रखा गया है। ट्रेन में स्टैंडर्ड और प्रीमियम दो तरह के कोच लगाए गए हैं। दोनों ही क्लास के लिए किराया भी अलग है। स्टैंडर्ड कोच में न्यूनतम 20 रुपए से अधिकतम 50 रुपए का किराया है। मसलन, शाहिबाबाद से गुलधर से गाजियाबाद से गुलधर जाने के लिए आपको 20 रुपए देने होंगे, जबकि साहिबाबाद से दुहाई डिपो जाने के लिए 50 रुपए किराया लगेगा। वहीं, प्रीमियम क्लास में न्यूनतम किराया 40 रुपए और अधिकम 100 रुपए है।नमो भारत ट्रेन का सफर बेहद शानदार और आरामदायक रहने वाला है। इसमें कई ऐसी सुविधाएं हैं जिससे आपको विमान में सफर जैसा अनुभव मिलेगा।

    ट्रेन में वाईफाई की सुविधा मिलेगी। ट्रेन की सीटें बेहद आरामदायक हैं। बिजनेस क्लास कोच में फूड डिस्पेंडिंग मशीनें भी लगाई गईं हैं। मैप के अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो की तरह ऑडियो-वीडियो घोषणा की जाएगी। बाहर का नाजारा देखने के लिए डबल ग्लेज्ड, टेम्पर्ड प्रूफ बड़ी शीशे की खिड़कियां हैं। मेट्रो की तरह महिलाओं के लिए एक कोच रिजर्व रखा गया है। स्टेशन से ट्रेन तक दिव्यागों की सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखा गया है।दिल्ली से मेरठ तक ट्रेन 2025 तक दौड़ने की उम्मीद है। इसके पूरा हो जाने के बाद दोनों शहरों के बीच महज 55 मिनट में सफर हो सकेगा। अभी सड़क के रास्ते मेरठ पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ती है और अक्सर जाम का सामाना करना पड़ता है। सामान्य ट्रेन को दिल्ली-मेरठ के बीच 2-3 घंटे का समय लगता है।एनसीआरटीसी के अधिकारी के मुताबिक पूरा कॉरिडोर शुरू होने के बाद रोजाना आठ लाख लोग सफर करेंगे।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइंटेलीजेंस ब्यूरो में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए निकली भर्ती…
    Next Article विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सामान्य प्रशासन विभाग ने छुट्टी का आदेश जारी किया…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ग्रहण के साये में मनेगी होली, जानें सूतक काल के बीच कब और कैसे करें होलिका माता का दहन…

    February 26, 2026

    नक्सल बीजापुर में 2 इनामी माओवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद…

    February 26, 2026

    वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि…

    February 26, 2026

    मेहनत की चमक और सरकारी संबल श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य सीएम सायं…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्रहण के साये में मनेगी होली, जानें सूतक काल के बीच कब और कैसे करें होलिका माता का दहन…
    • नक्सल बीजापुर में 2 इनामी माओवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद…
    • वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि…
    • मेहनत की चमक और सरकारी संबल श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य सीएम सायं…
    • रोज़ाना एक संतरा खाएं तो ये फायदे होंगे पढ़ते साथ आप शुरू कर देंगे खाना…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?