नई दिल्ली : लोगों की किस्मत कब बदल जाए ये कोई भी नहीं जानता। कई बार कोई राजा पल भर में रंक बन जाता हैं,तो कई बार कोई आम आदमी रातो रात अमीर बन जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ यूनाइटेड किंगडम के एक कपल के साथ। इस कपल के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो रातो करोड़पति बन गए। यह कपल अपने घर को रिनोवेट करवा रहा था इस दौरान उनके हाथ एक खजाना लगा।
अचानक बदली कपल की किश्मत
दरअसल, यूनाइटेड किंगडम के उत्तरी यॉर्कशायर में एक कपल अपने घर को रिनोवेट करवा रहा था। इस दौरान किचन के फर्श के नीचे से 400 साल से अधिक पुराने 264 सिक्के मिले। कपल अब सिक्कों को सवा लाख पाउंड में बेचने वाला है।कपल को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वे अपने उस घर में सालों से रह रहे हैं और उन्हें वहां इतना बड़ा खजाना मिलेगा।
किचन के फर्श के अंदर मिला सिक्कों से भरा बर्तन
gold coins under kitchen floor : कपल को अंदाजा ही नहीं था कि किचन के फर्श में ऐसा हो सकता है। यह उनके लिए बेहद ही चौंकाने वाला पल था। उन्होंने शुरू में सोचा था कि वे अपने 18वीं शताब्दी के घर के कंक्रीट वाली जमीन के लगभग छह इंच नीचे बिजली के केबल खराब हो गया है। जैसे ही उन्होंने घर के फर्श को रिनोवेट करवाना शुरू किया तो नीचे उन्हें एक ऐसी चीज दिखाई दी, जिसकी कभी भी उम्मीद नहीं की थी। जैसे ही कपल ने आगे निरीक्षण किया तो उन्होंने महसूस किया कि यह सिक्कों के ढेर से भरा मिट्टी के बरतन का प्याला था।
सिक्को की कीमत 2 करोड़ से ज्यादा
gold coins under kitchen floor : जब विशेषज्ञों ने इसकी सामग्री को देखा तो उन्हें पता चला कि वे 250,000 पाउंड (2.3 करोड़ रुपये) के ऊपर रह रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार ये सिक्के 1610 से 1727 के बीच के हैं और इसमें जेम्स फर्स्ट और चार्ल्स फर्स्ट के शासनकाल से लेकर जॉर्ज फर्स्ट तक शामिल हैं। भाग्यशाली कपल ने जल्दी से लंदन के नीलामीकर्ता स्पिंक एंड सन को बुलाया, और एक विशेषज्ञ कलेक्शन को देखने के लिए उनके घर पहुंचे।
चौंकाने वाली खोज है ये
नीलामीकर्ता ग्रेगरी एडमंड के हवाले से कहा गया कि, ‘260 से अधिक सिक्कों की यह खोज भी ब्रिटेन से पुरातात्विक रिकॉर्ड पर सबसे बड़ी में से एक है। यह पूरी तरह से चौंकाने वाली खोज थी। मालिक अपने घर के फर्श को रेनोवेट कर रहे थे और एक डाइट कोक कैन के आकार की तरह एक बर्तन मिला, जिसमें भरा हुआ था सोना।’